Holi 2018: इस होली को खास बनाएगी बनारस की मिठाई-ठंडाई

संक्षेप:

  • बनारस की मलाई गिलौरी मिठाई है लोगों को पंसद
  • सब्जियों की बनाई कई तरह की मिठाई उपलब्ध
  • छेने के रसगुल्ले का दहीबड़ा की खूब मांग है

वाराणसी- रंगों का त्योहार आने को है जिसको लेकर बाजारों में मिठाईयों की क्रेज जोरों से चल रहा है। होली बनारसी व्यंजनों में मिठाइयों का अलग ही क्रेज है। आमतौर पर होली के दिन गुझिया के अलावा मेवे की मिठाईयां लोगों को काफी पंसद आती है। वैसे तो आम दिनों में भी कुछ चुनिंदा इलाकों की दूकानों पर यह बराबर बिकती है लेकिन होली के दिन घर-घर बनाई जाती है।

इस बार बाजार में सब्जियों की बनाई गई तरह-तरह की मिठाई उपलब्ध है। इनमें कोहड़ा पाक, रसवंती अंगूरी पेठा, पपीते की बर्फी, परवल की मिठाई है। इसके अलावा कलाकंद, काजू गजक, ऑरेंज रसगुल्ला, छेने के रसगुल्ले का दहीबड़ा की खूब मांग है। सब्जियों की मिठाइयां बनारस में अधिक खपत होती है। श्रीराम स्वीट्स चौक के विपिन कुमार ने बताया कि काजू, पिस्ता, बादाम के अलावा लोग मलाई गिलौरी अधिक पसंद करते हैं।

ये भी पढ़े : सारे विश्व में शुद्धता के संस्कार, सकारात्मक सोच और धर्म के रास्ते पर चलने की आवश्यकता: भैय्याजी जोशी


गिलौरी पान के आकार का बनाया जाता है। ऊपर से मलाई को पान के पत्ते की तरह बनाया जाता है। इसके भीतर खोवा, कई तरह के मेवे डाले जाते हैं। यह टिकाऊ नहीं होता है। 24 घंटे बाद इसमें खटास आ जाता है। ताजा मलाई गिलौरी खाने का आनंद ही कुछ और है।
पहले लोग घरों में गुझिया बनाते थे।

अब रेडीमेड गुझिया का चलन बढ़ा है। मिठाईयों को अब इस प्रकार से बनाया जा रहा है कि उसके भीतर क्या क्या भरा है, वह दिखाई पड़े। तभी लोगों का खाने के प्रति आकर्षक बढ़ता है। मेवा कलश में खोवे का कलश बनाया जाता है। उसके भीतर हर प्रकार के मेवा को चाशनी से बांधकर कलश में भर दिया जाता है। कलश आधा खुला होने से आकर्षक बढ़ जाता है।

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

अन्य वाराणसीकी अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।

Related Articles