BJP-JDU: भाजपा-जेडीयू गठबंधन टूटने पर केशव प्रसाद मौर्य ने दिया ये बयान, बोले – ‘राहुल कभी नहीं बन सकते पीएम’

संक्षेप:

  • भाजपा-जेडीयू के बीच टूटा गठबंधन।
  • उपमुख्यमंत्री गठबंधन टूटने के सवाल पर बचते दिखे।
  • ‘तीन बातों पर संगठन की मजबूती निर्भर करती है’ - जलशक्ति मंत्री।

वाराणसी. वाराणसी में मंगलवार को भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश प्रशिक्षण शिविर का समापन समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत की। इस मौके पर उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, भाजपा-जेडीयू गठबंधन के टूटने के सवाल पर बचते दिखे। वहीं राहुल गांधी के आंदोलन पर बोले- वो कभी प्रधानमंत्री नहीं बन सकते फिर चाहे वो कोई भी भाषा बोलें। 2024 में मोदी जी के नेतृत्व में सरकार बनेगी।

उपमुख्यमंत्री ने अपराधियों को दी चेतावनी

इस बीच उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने अपराधियों को भी चेतावनी दे डाली। डिप्टी सीएम बोले - जो अपराध करेगा वो जेल जाएगा। उत्तर प्रदेश में कानून का राज है और सभी के साथ समान व्यवहार किया जा रहा है। फिर चाहे वह कोई भी हो।

ये भी पढ़े : राम दरबार: 350 मुस्लिमों की आंखों में गरिमयी आंसू और जुबां पर श्री राम का नाम


‘तीन बातों पर संगठन की मजबूती निर्भर करती है’ - जलशक्ति मंत्री

जल शक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह ने भी सोमवार को अपनी बात रखी और बोले- तीन बातों पर संगठन की मजबूती निर्भर करती है। संवाद, संपर्क और प्रवास। भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश प्रशिक्षण वर्ग के दूसरे दिन पांचवें सत्र में संगठन संरचना में हमारी भूमिका विषय पर चर्चा की गई।

एक-दूसरे के प्रति होना चाहिए सम्मान का भाव

सोमवार को कैटोमेंट स्थित एक होटल में आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जल शक्ति मंत्री ने कहा कि किसी भी योजना को बनाने के लिए कार्य पद्धति की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। कहा कि हमारा संगठन दुनिया का सबसे मजबूत संगठन है। इससे पीछे भी हमारी कार्यपद्धति की सबसे अहम भूमिका है। प्रत्येक कार्यकर्ता को संगठन में कार्य करते समय मूल तत्व को समझना आवश्यक है। किसी भी कार्य की सफलता चार चीजों पर निर्भर करती है। योजना बनाना, उसको जमीन पर उतारना, मानिटरिंग करना एवं उसकी समीक्षा करना। संगठन में कार्य करते समय एकता का भाव (टीम स्पिरिट) होनी चाहिए। एक दूसरे के प्रति सम्मान का भाव होना चाहिए। निर्णय प्रक्रिया ऐसी होनी चाहिए, जिसमें दोष न हो। किसी भी निर्णय के पहले आपस में पर्याप्त चर्चा होनी चाहिए। संगठन का सबसे महत्वपूर्ण कार्य कार्यकर्ता का निर्माण करना होता है।

राष्ट्रवाद का निर्माण करना हमारा लक्ष्य

पत्रकारों से बातचीत में जलशक्ति मंत्री ने कहा कि जातिवाद, क्षेत्रवाद, व्यक्तिवाद, से ऊपर उठकर राष्ट्रवाद का निर्माण करना हमारा लक्ष्य है। हम अपने कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण कार्यक्रम के माध्यम से पार्टी की विचारधारा से अवगत कराते हैं। हमारा ध्येय है अच्छे कार्यकर्ताओं का निर्माण करना। समाज के अंतिम व्यक्ति को सरकार की सभी योजनाओं का लाभ मिल सके, इसके लिए हम दृढ़ संकल्पित हैं। इसके अलावा मंत्री राकेश सचान और अन्य सवालों पर बगैर कोई जवाब दिए निकल गए।

सिद्धमाता गली में मंत्री ने झाड़ू लगाकर स्वच्छता का दिया संदेश

प्रशिक्षण शिविर में भाग लेने से पहले मंत्री ने शहर दक्षिणी विधानसभा अंतर्गत काल भैरव वार्ड के सिद्ध माता गली में झाड़ू लगाकर स्वच्छता का संदेश दिया। इस दौरान उन्होंने आजादी के अमृत महोत्सव के तहत लोगों से अपने घरों पर 13 अगस्त से 15 अगस्त तक राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा को लगाने का आग्रह भी किया। स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अस्सी घाट पर स्वच्छता अभियान का पूरे देश में शुभारंभ किया था। बताया कि पीएम मोदी की प्रेरणा से उत्तर प्रदेश उत्तम प्रदेश की ओर अग्रसर है। उत्तर प्रदेश में दो करोड़ से ज्यादा संख्या में शौचालयों का निर्माण हो चुका है।

मुख्यमंत्री के नेतृत्व में रामराज्य की स्थापना हुई: परिवहन मंत्री

 नौवें सत्र को प्रदेश के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने उत्तर प्रदेश के सुशासन के बारे में विस्तार से बताया कि किस प्रकार से 2017 के बाद से भाजपा एवं मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में प्रदेश में रामराज्य और सुशासन की स्थापना हुई है। इसके पूर्व छठवें सत्र में क्षेत्रीय अध्यक्ष महेश चंद्र श्रीवास्तव ने सोशल मीडिया के व्यवहार एवं उपयोग के बारे में अपने विचार रखे। कहा कि क्रिटिक्स, कलैक्टर नहीं किएटिव बनिए। सातवें सत्र में कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सैनी ने 2014 के बाद युगांतकारी परिवर्तन का विषय सभी प्रशिक्षण ले रहे बंधुओं को विस्तार से बताया। आठवां सत्र भाजपा के प्रदेश महामंत्री और एमएलसी अनूप गुप्ता ने भाजपा की कार्य पद्धति और संगठन संरचना के विषय पर विचार रखे।

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

अन्य वाराणसीकी अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।

Related Articles