‘भाजपा करा सकती है मेरी हत्या’- ओमप्रकाश राजभर

संक्षेप:

  • सुभासपा अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने भाजपा सरकार पर साधा निशाना। 
  • कहा- भाजपा मेरी हत्या करा सकती है। 
  • झूठे मुकदमों में फंसाने की हो रही साजिश।

वाराणसी- वाराणसी के चौबेपुर में भागीदारी संकल्प मोर्चा में शामिल भागीदारी पार्टी (पी) की ओर से आयोजित वंचित, पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक महापंचायत में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा मेरी हत्या करा सकती है। मुझे झूठे मुकदमों में फंसाने की साजिस रची जा रही है।  

उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में देश में महंगाई चरम पर है और नौजवान घूम रहे हैं। 2022 में जनता चुनाव में इसका जवाब देगी। चौबेपुर के मुनारी मैदान में आयोजित कार्यक्रम में भागीदारी संकल्प मोर्चा के संयोजक ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि जिस तरह बंगाल में खेला हुआ था उसी तरह 2022 में यूपी विधानसभा चुनाव में खदेड़ा होबे भाजपा होगा।

भागीदारी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रेमचंद प्रजापति ने कहा कि सपा के साथ गठबंधन सरकार को उखाड़ फेंकने का कार्य करेगा। मंच का संचालन भागीदारी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव डॉ. महेश चद्र प्रजापति और स्वागत अजगरा विधायक कैलाश नाथ सोनकर ने किया। कार्यक्रम में शशि प्रताप सिंह, सपा जिलाध्यक्ष सुजीत यादव, सपा महानगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा, कैप्टन राजकुमार, संगीता प्रजापति, देवेंद्र प्रजापति आदि मौजूद रहे। 

ये भी पढ़े : राम दरबार: 350 मुस्लिमों की आंखों में गरिमयी आंसू और जुबां पर श्री राम का नाम


If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

अन्य वाराणसीकी अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।

Related Articles