भूमि विवाद में रिटायर्ड फौजी ने चलाई गोलियां, गोलीबारी में पिता की हुई मौत पुत्र हुआ घायल

संक्षेप:

  • गाजीपुर में भूमि विवाद में रिटायर्ड फौजी ने चलाई गोलियां।
  • गोली लगने से पिता की मौत, पुत्र घायल।
  • मृतक के भाई ने हत्या का नामजद मुकदमा कराया दर्ज।

वाराणसी. गाजीपुर जिले के दुल्लहपुर थाना क्षेत्र के शिवपुर ग्राम सभा शुक्रवार को भूमि विवाद में खौफनाक वारदात को अंजाम दिया गया। ताबड़तोड़ गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि उसका पुत्र गोली लगने से घायल हो गया। उसका उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। तनाव के मद्देनजर गांव में फोर्स तैनात है। मृतक के चचेरे भाई की तहरीर पर पुलिस ने मुख्य आरोपी रिटायर्ड फौजी एवं सहायक शिक्षक सहित चार लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया। पुलिस ने तीन आरोपियो को गिरफ्तार करने के साथ हत्या में प्रयुक्त पिस्टल भी बरामद किया।

दो पक्षों में लंबे समय से चल रहा था भूमि विवाद

शिवपुर ग्राम सभा के सोईया मौजे में घर के सामने आबादी की जमीन को लेकर दो पक्षों में लंबे समय से विवाद चल रहा था। बीते 22 सितंबर को दोनों पक्ष थाने गए थे। जहां पुलिस ने दोनों पक्षों में समझौता करा दिया था। थाना से वापस आने के बाद गुड्डू यादव (50) और मन्नू यादव ने गुरुवार शाम कंटीले तार से विवादित भूमि को घेर लिया।

ये भी पढ़े : युवती ने अश्लील वीडियो चैट कर बनाया एमएमएस, सोशल मीडिया पर वायरल करने की दी धमकी, मांगे 20 हजार रुपये


गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा गांव

दूसरे दिन सुबह उन्होंने देखा कि घेरे गए विवादित भूमि से कंटीले तार को हटा दिया गया है। इस बात को लेकर मन्नू यादव के परिवार के लोग रिटायर्ड फौजी एवं सहायक शिक्षक जर्नादन यादव के घर गए और कंटीले तार हटाने को लेकर कहासुनी होने लगी। देखते ही देखते दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। इसी दौरान घर से बाहर निकले रिटायर्ड फौजी एवं सहायक शिक्षक जर्नादन यादव ने लाइसेंसी पिस्टल से लक्ष्य करके गुड्डू यादव को गोली मार दी। गोली गुड्डू के सीने में लगी और वह खून से लथपथ होकर गिर पड़ा। पिता को खून से लथपथ से देख पुत्र इंद्रजीत यादव (22) वहां पहुंचा। आरोपी ने उसे भी लक्ष्य कर गोली चलाया, लेकिन गोली मिस गई। इसके बाद उसने दूसरी बार फायरिंग किया। गोली इंद्रजीत के बाएं पैर में जा लगी। इसके बाद आरोपी ने हवा में दो बार फायरिंग की। गोलियों की तड़तड़ाहट से गांव गूंज उठा।

घटना को अंजाम देकर आरोपी हुआ फरार

घटना को अंजाम देकर आरोपी फरार हो गया। इधर मन्नू यादव गोली लगने से घायल चचेरे भाई गुड्डू और उनके पुत्र इंद्रजीत को उपचार के लिए निजी अस्पताल लेकर गए। जहां चिकित्सकों ने गुड्डू को मृत घोषित कर दिया। घायल पुत्र को इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए दिया।

मृतक के भाई ने हत्या का नामजद मुकदमा कराया दर्ज

घटना के बाद एसपी सिटी गोपीनाथ सोनी और भुड़कुड़ा सीओ रविंद कुमार वर्मा के नेतृत्व में भुड़कुड़ा कोतवाल राजू दिवाकर, सादात एवं बहरियाबाद की पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। मृतक के चचेरे भाई ने सेवानिवृत्त सेना जवान, गोरखपुर में तैनात पुलिस कांस्टेबल संजय यादव, सुभाष सिंह यादव और जयराम यादव के खिलाफ हत्या का नामजद मुकदमा दर्ज कराया है। एसपी रोहन पी बोत्रे ने बताया कि हत्या में प्रयुक्त पिस्टल बरामद कर ली गई है। तीन नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस आगे की विधिक कार्रवाई करने में जुटी हुई है।   

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

अन्य वाराणसीकी अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।

Related Articles