गिरगिट की तरह रंग बदलते है दिग्विजय सिंह- सिद्धार्थ नाथ सिंह

संक्षेप:

  • स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने कांग्रेस पर साधा निशाना
  • कहा- कांग्रेस ने दिया हिंदू आतंकवाद की नाम
  • कांग्रेस ने हिंदू आतंक वाद का खेल रचा

वाराणसीः उत्तर प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला हैं। दिग्विजय सिंह की तरफ से हिंदू आतंकवाद को लेकर एक बार फिर दिए गए बयान पर सिद्धार्थ नाथ सिंह ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि जब कांग्रेस की सरकार थी और मनमोहन सिंह पीएम थे. तो चिदंबरम साहब और सोनिया गांधी के नेतृत्व में यह निर्णय लिया गया। कि किसी ना किसी तरह हिंदुओं को दोषी करार दिया जाए।

वह आतंकवादी हैं और हिंदू आतंकवाद का उन्होंने खेल रचा जिस का पर्दाफाश अभी हुआ है। लेकिन अब फिर से वह इस प्रकार का एक तरह से लोगों को भ्रमित करने का प्रचार कर रहा है। यहां तक कि राहुल गांधी को जब चुनाव दिखता है। तो उन्हें मंदिर दिखाई देने लगता हैं।

मत्था टेकने लगते हैं उनके यह दोहरे चरित्र चीजों को समझ रही है ऐसे लोगों को पसंद नहीं करते जो साफ है. जो सही बोलते हैं जो स्पष्ट बोलते हैं उनकी तरफ हो जाती है इसलिए जनता मोदी जी और भारतीय जनता पार्टी को पसंद करती है। वहीं पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के कार्यक्रम में शामिल होने पर दिग्विजय सिंह के बयान पर कहा कि दिग्विजय सिंह बहुत बड़े नेता हैं, लेकिन वह गिरगिट की तरह रंग बदलते हैं।

ये भी पढ़े : राम दरबार: 350 मुस्लिमों की आंखों में गरिमयी आंसू और जुबां पर श्री राम का नाम


आने वाले चुनाव में हिंदुओं के सहारे वह चुनाव जीत जाएंगे 80% हिंदू है यह उनका चुनावी स्टंट है। इसके अलावा कुछ भी नहीं है वहीं सुधारना सिंह ने महागठबंधन और सपा बसपा के प्रदेश में गठबंधन के तहत कांग्रेस को कम सीटें दिए जाने पर कहा कि राष्ट्रीय दल तो विपक्ष में सिर्फ कांग्रेस ही है अब आप गठबंधन महागठबंधन कैसे बना लेंगे वह भी नेशनल चुनाव के अंदर यह कोई राज्य का चुनाव नहीं है।

यह देश का चुनाव है बिना उसके महागठबंधन हो ही नहीं सकता है लोकल दल मिलना चाहते हैं। लेकिन हाल वही होगा जो 2017 में हुआ था। जैसे उस वक्त समाजवादी पार्टी ने वैसाखी ढूंढी से उन्हें कांग्रेस की बैसाखी मिली. लेकिन उनका हाल क्या हुआ सबको पता है।

अब वह फिर से वैशाखी ढूंढ रहा यह अवसरवादी लोग हैं। ऐसे लोगों को जनता पसंद नहीं करते जनता को विकास चाहिए उपचुनाव में जीत विपक्ष की हुई इस पर सिद्धार्थ नाथ सिंह ने कहा कि उपचुनाव के अंदर ठीक लगे अब केमिस्ट्री चलेगी। जनरल इलेक्शन आएगा आम आदमी पार्टी और जो दूसरे लोग हैं उनके बारे में कुछ नहीं करना चाहूंगा।

 

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

अन्य वाराणसीकी अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।

Related Articles