सोनभद्र नरसंहार कांड के पीडि़तों से उभ्भा गांव में मिलीं प्रियंका गांधी, घटनास्थल भी देखा

संक्षेप:

  • प्रियंका गांधी ने मंगलवार को सोनभद्र नरसंहार में पीडि़त परिवारों से किया गया वादा आज निभाया.
  • मिर्जापुर से 20 जुलाई को लौटने वाली प्रियंका गांधी वाड्रा आज सोनभद्र के उभ्भा गांव पहुंची और पीडि़त परिवारों से मिलीं.
  • प्रियंका गांधी वाड्रा वाराणसी व मिर्जापुर होते हुए सोनभद्र के उभ्भा गांव पहुंची. 

सोनभद्र: कांग्रेस महासचिव तथा उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी ने मंगलवार को सोनभद्र नरसंहार में पीडि़त परिवारों से किया गया वादा आज निभाया। मिर्जापुर से 20 जुलाई को लौटने वाली प्रियंका गांधी वाड्रा आज सोनभद्र के उभ्भा गांव पहुंची और पीडि़त परिवारों से मिलीं। प्रियंका गांधी वाड्रा वाराणसी व मिर्जापुर होते हुए सोनभद्र के उभ्भा गांव पहुंची। यहां उभ्भा गांव के प्राथमिक विद्यालय परिसर में परिजनों से मिलने के बाद गांव की एक महिला के साथ घटनास्थल भी देखने गईं। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा मंगलवार दोपहर डेढ़ बजे करीब सोनभद्र के उभ्भा गांव पहुंच गईं। उन्होंने यहां पर वह 17 जुलाई को हुए भूमि विवाद में मारे गए लोगों के आश्रितों और घायलों के पीडि़तों का हालचाल जाना। वह पीडि़त परिवारों के साथ काफी देर तक रहीं।

मिर्जापुर के नरायनपुर में भारी भीड़ देख रुकीं प्रियंका, महिलाओं ने किया स्वागत

सोनभद्र के उभ्भा गांव जाने को निकली प्रियंका वाड्रा जैसे हीं नरायनपुर पहुंची लोगों की भीड़ देख अपनी गाड़ी रुकवा दी। सड़क किनारे खड़ी दर्जनों महिलाएं और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रियंका का जोरदार स्वागत किया।इस दौरान नारेबाजी के बीच मुस्कुराती हुई प्रियंका भीड़ के बीच जा पहुंची जहां उन्हें माला पहनाई गई। इस दौरान एसपीजी सुरक्षा में लगे जवान लोगों को दूर करते रहे लेकिन प्रियंका ने सबसे हाथ मिलाया और मुस्कुराते हुए अभिवादन कर वापस अपनी कार में सवार होकर सोनभद्र के लिए रवाना हो गईं। यह वही जगह है जहां पिछली बार सोनभद्र जाते समय प्रियंका गांधी को जिला प्रशासन ने रोक लिया था और चुनार गेस्ट हाउस के गए थे। मंगलवार को माहौल अलग रहा, पुलिस चौकन्नी रही और प्रियंका वाड्रा को सकुशल सीमा पार कराया गया। इस दौरान नारेबाजी के बीच मुस्कुराती हुई प्रियंका भीड़ के बीच जा पहुंची जहां उन्हें माला पहनाई गई। इस दौरान एसपीजी सुरक्षा में लगे जवान लोगों को दूर करते रहे लेकिन प्रियंका ने सबसे हाथ मिलाया और मुस्कुराते हुए अभिवादन कर वापस अपनी कार में सवार होकर सोनभद्र के लिए रवाना हो गईं। यह वही जगह है जहां पिछली बार सोनभद्र जाते समय प्रियंका गांधी को जिला प्रशासन ने रोक लिया था और चुनार गेस्ट हाउस के गए थे। मंगलवार को माहौल अलग रहा, पुलिस चौकन्नी रही और प्रियंका वाड्रा को सकुशल सीमा पार कराया गया।

ये भी पढ़े : राम दरबार: 350 मुस्लिमों की आंखों में गरिमयी आंसू और जुबां पर श्री राम का नाम


उम्भा गांव में प्रशासन हाई अलर्ट पर था

बाबतपुर एयरपोर्ट पर मीडिया ने कई बार बात करने का प्रयास किया, लेकिन प्रियंका गांधी मीडिया से बचती रहीं। एयरपोर्ट पहुंचने के बाद एयरपोर्ट के वीआईपी गेट के बाहर निकलने के बाद कतारबद्ध खड़े कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं से उन्होंने मुलाकात की किया। इस दौरान कुछ कार्यकर्ताओं ने पार्टी के स्थानीय नेताओं को लेकर शिकायत भी किया। उसके बाद प्रियंका गांधी 10:00 बजे सड़क मार्ग से सोनभद्र के लिए प्रस्थान कर गयीं। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा मंगलवार को सुबह 10 बजे करीब वाराणसी एयरपोर्ट पहुंचीं। इसके बाद वह सोनभद्र के उभ्भा गांव के लिए रवाना हो गईं। बाबतपुर एयरपोर्ट पर पूर्व सांसद डॉ राजेश मिश्र, कांग्रेस नेता अजय राय, पूर्व विधायक ललितेश पति त्रिपाठी सहित कांग्रेस नेताओं ने प्रियंका गांधी को गुलदस्ता देकर स्वागत किया।

उभ्भा गांव में नरसंहार की घटना के 27 दिन बाद मंगलवार को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के गांव का दौरा करने से एक बार फिर वहां के माहौल में तनाव की आशंका पर प्रशासन हाई अलर्ट पर है। इससे पहले 19 जुलाई को प्रियंका गांधी उभ्भा गांव जाने की जिद पर अड़ी थीं और मिर्जापुर में धरना पर बैठ गई। वहां पर उस दौरान धारा 144 लगी थी। इसके बाद 20 जुलाई को उनको कुछ पीडि़त परिवारों से मिलवाया गया। उसके बाद वह वाराणसी में श्रीकाशी विश्वनाथ व बाबा काल भैरव का दर्शन करने के बाद नई दिल्ली लौटी थीं।

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

अन्य वाराणसीकी अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।

Related Articles