वाराणसी में आज का दिन होगा बहुत गर्म, तापमान रहेगा 44 डिग्री सेल्सियस

संक्षेप:

  • आज भी लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिलने वाली
  • न्यूनतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस रहेगा
  • धिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस जा सकता है

मॉनसून का इंतजार करने वाले लोगों को इतनी जल्दी गर्मी से राहत नहीं मिलने वाली है। चिलचिलाती गर्मी लोगों को आगे और भी सताने वाली है। हालांकि मौसम विभाग की ओर से कई बार अलर्ट जारी किया गया। लेकिन गर्मी से राहत मिलने के आसार नहीं आए। अब एक फिर मौसम विभाग ने रिपोर्ट पेश की है लेकिन बारिश की नहीं बल्कि और भी अधिक गर्मी पड़ने की।

आपतो बता दें, प्रदेश में आज भी लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिलने वाली है। सूबे में आज न्यूनतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस रहेगा जबकि अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस जा सकता है। शहर में आंशिक रूप से धूप रह सकती है। मौसम विभाग ने रिपोर्ट में बताया कि आज प्रदेश में झुलसाने वाली गर्मी से सामना करना पड़ सकता है।

अगर बात की जाए वाराणसी की तो आज का दिन बहुत गर्म रहने वाला है। इस दौरान न्यूनतम तापमान 32 डिग्री जबकि अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस रहेगा। प्रेदश में आज मौसम गर्म बना रहेगा। आज झुलसाने वाली गर्मी से प्रदेशवासियों को सामना करना पड़ेगा।

ये भी पढ़े : सारे विश्व में शुद्धता के संस्कार, सकारात्मक सोच और धर्म के रास्ते पर चलने की आवश्यकता: भैय्याजी जोशी


वहीं राजधानी के अलावा मेरठ शहर में भी तापमान अधिक रहेगा। इस दौरान न्यूनतम तापमान 29 डिग्री जबकि अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस रहेगा और इलाके में धुंध वाली धूप रहेगी। इसके अलावा आगरा में न्यूनतम तापमान 31 डिग्री जबकि अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस रहेगा। 

 

 

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

अन्य वाराणसीकी अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।

Related Articles