भाजपा की खाट चौपाल में पांच हजार किसान होंगे सम्मानित, 700 ट्रैक्टरों की निकलेगी रैली

संक्षेप:

  • ट्रैक्टर रैली व खाट चौपाल के जरिए चुनावी समर का आगाज।
  • 28 नवंबर को पिंडरा विधानसभा के विश्वनाथपुर गांव में किसान सम्मान चौपाल का आयोजन।
  • प्रदेश अध्यक्ष ट्रैक्टर पर सवार होकर किसान सम्मान चौपाल में होंगे शामिल।

वाराणसी- भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा ट्रैक्टर रैली व खाट चौपाल के जरिए चुनावी समर का आगाज करेगी। किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष ट्रैक्टर पर सवार होकर किसान सम्मान चौपाल में शामिल होंगे। आयोजन को सफल बनाने में पार्टी कार्यकर्ता जुट गए हैं।

जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा ने शुक्रवार को सर्किट हाउस में बताया कि 28 नवंबर को दोपहर 12 बजे पिंडरा विधानसभा के विश्वनाथपुर गांव में किसान सम्मान चौपाल का आयोजन किया जाएगा। इसमें किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कामेश्वर सिंह ट्रैक्टर महारैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।  

किसानों का उत्साहवर्द्धन करने के लिए मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष खुद ट्रैक्टर पर सवार होकर कार्यक्रम स्थल पहुंचेंगे। इसमें क्षेत्रीय अध्यक्ष महेश चंद्र श्रीवास्तव, भाजपा के प्रदेश सह प्रभारी सुनील ओझा सहित जनप्रतिनिधि एवं पार्टी पदाधिकारी शामिल होंगे। 

ये भी पढ़े : राम दरबार: 350 मुस्लिमों की आंखों में गरिमयी आंसू और जुबां पर श्री राम का नाम


किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष रामप्रकाश सिंह बीरू ने कहा कि ट्रैक्टर रैली में लगभग 700 ट्रैक्टर बाबतपुर हवाई अड्डे से प्रदेश अध्यक्ष के साथ बाबतपुर चौराहे से बसनी बाजार होते हुए बड़ागांव बाजार से गांग कला भट्ठा से कनियर वह भीटी से कार्यक्रम स्थल पहुंचेंगे। 

अंगवस्त्रम देकर करेंगे सम्मानित
कार्यक्रम में करीब पांच हजार किसानों को अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया जाएगा। महामंत्री पवन चौबे ने बताया कि पार्टी सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास को चरितार्थ कर रही है। इस अवसर पर किसान मोर्चा के उपाध्यक्ष जितेंद्र सिंह जीतू, जिला मंत्री शिवानंद राय, जिला मंत्री फौजदार शर्मा उपस्थित रहे।

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

अन्य वाराणसीकी अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।

Related Articles