वाराणसी में बादलों के लुकाछिपी के बीच ऐसा दिखा चंद्रग्रहण

संक्षेप:

कल शुक्रवार को 21वीं सदी का सबसे बड़ा चंद्रग्रह पड़ा। रात आसमान में बादलों के चलते इस खगोलीय घटना को उत्‍तर भारत के कई हिस्‍सों में नहीं देखा जा सका था। यहां लोग चांद का दीदार करने के लिए तरस गए। दिल्ली-एनसीआर में खराब मौसम के चलते कई जगह चांद साफ नहीं दिख सका, लेकिन देश के कई इलाकों में लोगों ने चंद्र ग्रहण के दौरान चांद के अनोखे आकार का दीदार किया।

इस ऐतिहासिक पल को देखने के लिए पुरी दुनिया की निगाहें चंद्र ग्रहण पर टिकी हुई थीं। आसमान में एक बेहद खूबसूरत नजारा रहा, जिसे दुनिया ने करीब 103 मिनट तक देखा।

ये भी पढ़े : सारे विश्व में शुद्धता के संस्कार, सकारात्मक सोच और धर्म के रास्ते पर चलने की आवश्यकता: भैय्याजी जोशी


उत्‍तर प्रदेश के वाराणसी जिलें में लोगों ने चंद्रग्रहण के दौरान चांद का दीदार किया। इस दौरान बादलों के लुकाछिपी के बीच कुछ यूं दिखा चांद।

वहीं दिल्ली और दिल्ली एनसीआर में भी बादलों के छाए रहने के चलते चंद्रग्रहण का नजारा लोग कुछ ही सेंकेड देख पाएं।   

दुनिया ने कुछ घंटों के लिए चांद को अपना रंग बदलता हुए देखा। सफेद रंग के चांद ने धीरे-धीरे रंग बदला और एक समय ऐसा भी आया जब वह सुर्ख लाल रंग अपना चुका था। इस तस्वीर में देखें आखिर किस तरह चांद ने कुछ ही घंटे में अपना रंग पूरा तरह से बदला।

आपको बता दें कि भारत में शुक्रवार देर रात करीब 11 बजकर 54 मिनट पर चंद्रग्रहण शुरू हुआ। शुरुआती एक घंटे में ये आंशिक चंद्रग्रहण रहा लेकिन बाद में इसने पूर्ण चंद्रग्रहण का रूप ले लिया।

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

अन्य वाराणसीकी अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।

Related Articles