वाराणसीः गंगा का पानी एक फीट भी कम हुआ तो शहर में होगी पानी की गंभीर समस्या

संक्षेप:

  • वाराणसी शहर में पानी की आपूर्ति घटी, पंप हो सकते हैं बंद
  • सुबह चार और शाम को महज तीन घंटे की हो रही आपूर्ति
  • 170 की जगह अब केवल 90 एमएलडी ही पानी दिया जा रहा

वाराणसीः शहर में अब तक का पानी को लेकर सबसे बड़ी संकट खड़ी हो सकती है। दरअसल हम इसलिए ऐसी संभावना व्यक्त कर रहे है। क्योंकि भदैनी स्थित रॉ-वाटर राइजिंग पंप की पाइप से गंगा का जलस्तर सिर्फ एक फुट ऊपर है। अब इसमें गिरावट आई तो जलकल की ओर से जलापूर्ति ठप हो जायेगी।

इस संकट को देखते हुए जलकल ने जलापूर्ति की मात्रा और अवधि घटा दी है। वहीं भूजल स्तर नीचे भागने से शहर के 20 नलकूपों ने पानी देना लगभग छोड़ दिया है। ढाई हजार के करीब हैंडपंप भी बेकार हो गए हैं।

दुरुपयोग, बर्बादी और अंधाधुंध दोहन के चलते शहर में पेयजल संकट गहरा गया है। गर्मी के साथ ही इसकी शुरुआत हो गई थी जो अब विकराल रूप ले चुका है। गंगा का जलस्तर लगातार कम होता जा रहा है तो भूजल भी नीचे भाग रहा है।

ये भी पढ़े : सारे विश्व में शुद्धता के संस्कार, सकारात्मक सोच और धर्म के रास्ते पर चलने की आवश्यकता: भैय्याजी जोशी


भेलूपुर स्थित जलकल के रिजरवायर से रोजाना डेढ़ लाख घरों को पीने का पानी मिलता है। इधर बीच आधी संख्या को भी पानी नहीं मिल पा रहा है। पिछले साल बरसात कम होने से गंगा का जलस्तर अपने साठ सालों के रिकॉर्ड को तोड़ते हुए इस समय अपने न्यूनतम जलस्तर पर पहुंच गया है। गंगा किनारे भदैनी रॉ-वाटर पम्प अपनी क्षमता का मात्र 20 फीसदी पानी पा उठा रहा है।

शुक्रवार को 40-40 किलो लीटर के दो और 80 किलो लीटर प्रति मिनट की क्षमता वाला एक पम्प चलने के बाद भी मात्र 50 किलो लीटर प्रति मिनट से भी कम पानी भेलूपुर रिजर्व वायर में पहुंच रहा था। वहीं, जलकल के सचिव ने बताया कि गंगा का जलस्तर हफ्ते भर पहले पानी के पाइप से ढाई फीट ऊपर था। शुक्रवार को मात्र एक फीट ही रह गया था।

यही हाल रहा तो 10 से 15 दिनों में भदैनी पम्प बंद हो जाएगा। उन्होंने बताया कि रूटीन में भदैनी पम्प को पहले छह से आठ घंटा चलाया जाता था। शनिवार से 14 से 16 घंटे तक चलाने के बाद भी जरूरत के मुताबिक पानी नहीं मिल पा रहा है। इसके चलते भेलूपुर से रोजाना 176 एमएलडी पानी की आपूर्ति घटकर अब लगभग 95एमएलडी पर पहुंच गई है।

गंगा में पानी की कमी को देखते हुए पेयजल आपूर्ति के समय में कटौती कर दी गई है। सुबह चार से 11 बजे की जगह अब सुबह साढ़े चार से साढ़े आठ बजे तक आपूर्ति हो रही है। वहीं शाम को पांच से रात दस बजे के बजाय साढ़े चार से शाम साढ़े सात बजे तक आपूर्ति होगी। जलकल को ऊपरी इलाकों में पानी चढ़ाने के लिए पम्प की मदद लेनी पड़ रही है। मजबूरी ज्यादा समय तक चलाने से पंप खराब भी होते जा रहे हैं।

 

 

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

अन्य वाराणसीकी अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।

Related Articles