2018 में किन बॉलीवुड सेलिब्रिटीज ने बच्चों का स्वागत किया

  • Aditi
  • Monday | 31st December, 2018
  • entertainment
संक्षेप:

  • शाहिद कपूर और मीरा राजपूत ने  दूसरे बच्चे जैन का स्वागत किया था
  • नेहा धूपिया और अंगद बेदी ने अपने पहले बच्चे को जन्म दिया था
  • सनी लियोन ने 4 मार्च को ट्वींस बच्चो को जन्म दिया था

हर किसी के लिए जिंदगी में सबसे सुखद पल वह होता है जब वह माँ या पिता बनता है। जिंदगी में हासिल की गई सभी सफलताएं एक तरफ और माता पिता बनने की ख़ुशी एक तरफ होती है। खैर किसी को यह ख़ुशी जल्दी मिलती है तो किसी को इसका इंतजार करना पड़ता है। तो चलिए हम आपको दिखाते हैं 2018 में किन बॉलीवुड सेलिब्रिटीज को यह अवसर प्राप्त हुआ है।
1.      शाहिद कपूर और मीरा राजपूत
बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर और उनकी पत्नी मीरा राजपूत ने 5 सितंबर 2018 को अपने दूसरे बच्चे जैन का स्वागत किया। बता दें कि शाहिद कपूर ने 2015 में मीरा राजपूत से शादी की थी।
2. अंगद बेदी नेहा धूपिया
बॉलीवुड अभिनेत्री नेहा धूपिया और अंगद बेदी ने शादी के कुछ महिनों बाद ही 20 नवंबर को एक बच्चे को जन्म दिया जिनका उन्होंने मेहर रखा गया। बता दें कि 10 मई 2018 को नेहा और अंगद शादी के बंधन में बंध चुके थे।
3. सनी लियोन और डेनियल वेबर
सनी लियोन ने 4 मार्च को ट्वींस बच्चो अशेर सिंह वेबर और नूह सिंह वेबर को जन्म दिया था। बता दें कि सनी ने 20 जनवरी 2011 में डेनियल वेबर से शादी की थी।


4. सुनिधि चौहान और हितेश
सिंगर सुनिधि चौहान ने 1 जनवरी को बेटे तेग़ सोनिक को जन्म दिया। वहीं आपको बता दें 27 अप्रैल 2012 को सुनिधि ने म्युझिक डायरेक्टर हितेष सोनिक से शादी रचाई थी।
5. निल नितिन मुकेश और रक्मिणी सहाय
इन कपलस ने 20 सितम्बर 2018 में बेटी नुरवी को जन्म दिया था और 2 फरवरी 2017 में शादी रचाई थी।
6. लिसा राय और जैसन देहनी
लिसा राय ने 17 सितम्बर को ट्विन्स बच्चों को जन्म दिया था। जिनका नाम सूफी और सोलेइल है।
7. श्रेयस तलपड़े और दिप्ती
श्रेयस तलपड़े की पत्नी दिप्ती ने शादी के 14 साल बाद बेटी आद्या को जन्म दिया। बता दें कि एक्टर श्रेयस तलपड़े ने 2004 मे दिप्ती से शादी की थी।

8. उदिता गोस्वांमी और मोहित सूरी

उदिता गोस्वांमी और मोहित सूरी ने 21 नवंबर 2018 में बेटे कर्मा को जन्म दिया था। बता दें कि 29 जनवरी 2013 को इन कपल ने शादी रचाई थी।

9.रोहित धवन और जानवी देसाई

एक्ट्रेस जानवी देसाई ने 31 मई 2018 में नन्ही सी परी को जन्म दिया था।

10. सानिया मिर्जा और शोएब मलिक

सानिया ने 30 अक्टूबर 2018 को बेटे इज़हान मिर्जा मलिक को जन्म दिया था।

 
 
 

Related Articles