एक्स वाइफ सुजैन ने BFF लिख ऋतिक रोशन को किया बर्थडे विश

  • Sonu
  • Thursday | 10th January, 2019
  • entertainment
संक्षेप:

  • ऋतिक रोशन का 45वां जन्मदिन है
  • एक्स वाइफ सुजैन ने BFF लिख शेयर की फोटो
  • ऋतिक अपकमिंग फिल्म सुपर 30 में नजर आएंगे

दुनिया के मोस्‍ट हैंडसम स्टारस की लिस्‍ट में से एक बॉलीवुड एक्‍टर ऋतिक रोशन है। जिनका आज 45वां जन्‍मदिन हैं। बता दें ऋतिक का जन्म 10 फरवरी 1974 को मुंबई में हुआ था। ऐसे में इस खास मौके पर न सिर्फ उनके फैंस बल्कि बॉलीवुड के तमाम स्टार्स उन्हें सोशल मीडिया पर बर्थडे विश कर रहे हैं। वहीं ऋतिक को विश करने वालों में उनकी एक्स वाइफ सुजैन खान का भी नाम शामिल हैं।

सुजैन ने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर करते हुए लिखा है कि  मेरे BFF को जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं, दुनिया की सारी शक्ति हमेशा तुम्हारे साथ रहेगी। इसी के साथ सुजैन ने ऋतिक को दुनिया का सबसे अच्छा पिता और सोलमेट भी बताया है। सुजैन खान के इस पोस्ट को उनके फैंस बेहद पसंद कर रहे हैं।

बता दें ऋतिक ने साल 2000 में सुजैन से शादी की थी। शादी के करीब 14 साल बाद दोनों ने एक-दूसरे से तलाक ले लिया था। लेकिन तलाक के बाद भी यह कपल अक्सर अपने बच्चों के साथ छुट्टियां एन्जॉय करता नजर आतें है।

ऋतिक इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म `सुपर 30` की रिलीज की तैयारियों में व्यस्त है। फिल्म 25 जनवरी को रिलीज होगी। यह फिल्म आनंद कुमार नाम के व्यक्ति पर आधारित है जो `सुपर 30` कोचिंग के संचालक हैं।

 

Related Articles