जानिए क्यों, नेहा धूपिया ने अपनी शादी में पहनी 40 साल पुरानी रिंग

नेहा धूपिया की वेडिंग रिंग है बेहद खास  ये रिंग तीन जनरेशन से बहुएं पहन रही नेहा धूपिया की अंगूठी 40 साल पुरानी है  

बॉलीवुड एक्ट्रेस नेहा धूपिया ने अपने बॉयफ्रेंड अंगद आहूजा के साथ हाल ही में चोरी छिपे शादी की है। हम जहां सोनम कपूर की शादी की तस्वीरें देख रहे थे वहीं अचानक से नेहा और अंगद की शादी की तस्वीर हमारे सामने आ गई। नेहा ने अपनी शादी में करीब 2 लाख का लहंगा पहना था। लेकिन बात करें उनकी अंगूठी की तो यह प्राइसलेस है, अमूल्य है। ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि यह अंगूठी 40 साल पुरानी है। सोशल मीडिया पर नेहा की वेडिंग रिंग की तस्वीर वायरल हो रही है। नेहा की इस खूबसूरत रिंग के पीछे एक कहानी छिपी है। इस बात से परदा नेहा के परिवार के एक करीबी दोस्त ने हटाया है।

नेहा के दोस्त ने बताया है कि तीन जनरेशन से बहुएं पहन रही हैं। इस अंगूठी के साथ कई सारी यादें जुड़ी हैं। नेहा की वेडिंग रिंग खानदानी है और तीसरी पीढ़ी को दी गई है। नेहा इसे पहनने वाली तीसरी पीढ़ी है। यह एक पारिवारिक विरासत है जो अब नेहा और अंगद को पारित कर दी गई है। उनके माता-पिता की शादी को 40 साल हो गए हैं। अब वह नए नवेले जोड़े को हमेशा के लिए खुशी और एकता देखना चाहते हैं।

आपको बता दें कि नेहा जल्द ही करण जौहर की शॉर्ट फिल्म लस्ट स्टोरी में नजर आएंगी। इसके अलावा वो काजोल और प्रदीप सरकार के साथ फिल्म एला में भी स्क्रीन शेयर करेंगी।

Related Articles