सामने आया फिल्म 'सिंबा' में रणवीर सिंह का फर्स्ट लुक

फिल्म सिंबा की शूटिंग में बिजी है रणवीर सिंह रोहित शेट्टी के निर्देशन में बन रही फिल्म सिंबा फिल्म में रणवीर सिंह के अपोजिट होगी सारा अली

रणवीर सिंह इन दिनों अपनी फिल्म सिंबा की शूटिंग में बीजी हैं। एक ओर जहां रणवीर जिम में बॉडी बनाते दिख रहे हैं.. वहीं, दूसरी तरफ उनका लुक भी काफी बदल चुका है। हाल ही में रणवीर को स्पॉट किया, जहां वह मूछों के साथ नजर आ रहे हैं। कोई शक नहीं कि सिंबा में रणवीर अपने फैंस को काफी सरप्राइज करने वाले हैं।

रोहित शेट्टी के निर्देशन में बन रही फिल्म सिंबा साउथ फिल्म टेंपर का रीमेक है और फिल्म में रणवीर सिंह के अपोजिट सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान नजर आएंगी। फिल्म पद्मावत में खिलजी का किरदार निभाने के लिए उनकी क्रिटिक्स से लेकर जनता ने भी सराहा था। जिसके बाद रणवीर कई अच्छे प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं, जिनमें सिंबा और गली बाय भी हैं।

सोशल मीडिया पर रणवीर सिंह के नए लुक की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। खबरों की मानें सिंबा के लिए रणवीर सिंह काफी मेहनत कर रहे हैं और फिल्म में एकदम अलग अवतार में नजर आएंगे। सिंबा के लिए ही रणवीर सिंह वर्कआउट पर ज्यादा समय दे रहे हैं। रोहित शेट्टी की फिल्म सिंबा 28 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Related Articles