अर्जुन कपूर ने दिया परिणीति को धक्का, वीडियो वायरल

परिणीति चोपड़ा के साथ बुरा बर्ताव करते हैं अर्जुन कपूर फिल्म के सेट से सामने आई यह VIDEO 'नमस्ते इंग्लैंड' की शूटिंग में बिजी परिणीति-अर्जुन

बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा आज कल अपनी अपकमिंग फिल्म 'नमस्ते इंग्लैंड' की शूटिंग में बिजी हैं। दोनों फिल्म की शूटिंग के दौरान कई फोटो और वीडियोज सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं। अब हाल ही में परिणीति चोपड़ा ने अर्जुन के साथ अपना एक वीडियो शेयर किया है।

वीडियो में परिणीति किसी को अपनी फोटो क्लिक करने को बोलती हैं। फिर परिणीति जैसे ही पोज देने लगती हैं, तभी अर्जुन उन्हें धक्का दे देते हैं। जिसके बाद सब हंसने लगते हैं। जिसके बाद परिणीति भी मजाक में अर्जुन को धक्का मारती हैं और खुद भी हंसने लग जाती हैं। परिणीति ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, 'अर्जुन कपूर का भद्दा व्यवहार कैमरा में कैद हो गया। आखिरकार दुनिया के सामने अर्जुन की सच्चाई सामने आ ही गई।

आपको बता दें कि दोनों की जोड़ी सिर्फ 'नमस्ते इंग्लैंड' ही नहीं बल्कि 'संदीप और पिंकी फरार' में भी नजर आने वाली है। इन दोनों फिल्मों के लिए अर्जुन और परिणीति ने काफी मेहनत की हैय़ आपको बता दें कि परिणीति आखिरी बार रोहित शेट्टी की फिल्म 'गोलमाल अगेन' में नजर आई थीं। जिसके बाद वह जल्द ही अक्षय कुमार की फिल्म 'केसरी' में नजर आने वाली हैं। वहीं, अर्जुन कपूर के पास भी इस वक्त कई सारे प्रोजेक्ट्स हैं। वह जल्द ही आशुतोष गोवारिकर की फिल्म ‘पानीपत’ और ‘इंडियाज मोस्ट वांटेड’ में नजर आने वाले हैं।

Related Articles