veere di wedding का नया पोस्टर, Bikini में नजर आई सोनम, करीना, स्वरा और शिखा

'वीरे दी वेडिंग' का नया पोस्टर जारी फिल्म 1 जून 2018 को रिलीज होगी इस फिल्म की प्रोड्यूस रिहा कपूर है

फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' का नया पोस्टर जारी किया गया है। इस पोस्टर में फिल्म की चारों एक्ट्रेस करीना कपूर, सोनम कपूर, स्वरा भास्कर, शिखा तल्सानिया बिकिनी लुक में नजर आ रही हैं। इससे पहले फिल्म का ट्रेलर और सारे गाने भी रिलीज हो गए है। इस नये पोस्टर को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि फिल्म में लड़कियों की खूब मस्ती देखने को मिलने वाली है।

फिल्म को शशांक घोष ने डायरेक्ट किया है. इसे प्रोड्यूस किया है सोनम कपूर की बहन रिहा कपूर ने। इसमें वेब सीरीज परमानेंट रूपमेट्स से चर्चा में आए सुमित व्यास करीना कपूर के अपोजिट नजर आ रहे हैं। फिल्म 1 जून 2018 को रिलीज होगी।

बता दें जब पिछले दिनों फिल्म का ट्रेलर लॉन्च किया गया था तो कुछ शब्दों पर लोगों के कड़ी आपत्ति जताई थी। वीरे दी वेडिंग चार यंग महिलाओं की कहानी है, जिसे करीना कपूर, सोनम कपूर आहूजा, स्वरा भास्कर और शिखा तलसानिया के किरदारों ने निभाया है। ये करीना की वापसी वाली फिल्म है। दो साल पहले वो उड़ता पंजाब में आई थीं और फिर तैमूर के जन्म के चलते फिल्मों से दूर हो गईं।

वीरे की वेडिंग में कपूर्स की भरमार है। इस फिल्म में करीना के अलावा सोनम कपूर हैं। फिल्म को एकता और उनकी मां शोभा कपूर के साथ सोनम की बहन रिया कपूर प्रोड्यूस कर रही हैं। वीरे के वेडिंग, जैसा की नाम से ही पता चलता है, वेडिंग की कहानी है। इसे इंडिया की रियल ‘चिक फ्लिक’ फिल्म कहा जा रहा है यानि ऐसी फिल्म जो फीमेल ऑडियंस को ध्यान में रख कर सेलिब्रेशन और मौज मस्ती को दर्शाती हो। ये फिल्म एक जून को रिलीज़ हो रही है।

हालांकि इसी बीच फिल्म की लीड एक्ट्रेसेज में से एक सोनम कपूर की रियल लाइफ में भी वेडिंग हो गई है। उन्होंने 8 मई को अपने बॉयफ्रेंड आनंद आहूजा के साथ सात फेरे लिए। इसके बाद सोनम कपूर कान फिल्म फेस्टिवल के रेड कार्पेट पर नजर आई थीं।

Related Articles