तैमूर ने शुरू किए ये तीन शब्द बोलने, सैफ ने किया खुलासा

सैफ को तैमूर अब्बा कहकर बुलाते है तैमूर ने बेबी कहना भी सीख लिया तैमूर को है चांद देखना पसंद

करीना कपूर और सैफ अली खान के छोटे नवाब तैमूर अली खान अक्सर अपनी क्यूटनेस को लेकर सोशन मीडिया पुर छाए रहते है। बॉलीवुड के क्यूट स्टार किड तैमूर अली खान कभी मॉम करीना कपूर तो कभी नैनी के साथ स्पॉट हो ही जाते हैं। छोटे नवाब तैमूर की एक झलक पाने के लिए लोग ब्रेसबी से इंतजार करते हैं। इस इंतजार से ज्यादा फैंस को तैमूर के बोलने का इंतजार है तो हम आपको बता दें कि अब ये इंतजार भी खत्म हुआ। तैमूर अब तक सिर्फ अपनी आंखों से इशारे करते थे, अब उन्होंने बोलना भी सीख लिया है। पापा सैफ ने बताया है कि तैमूर ने अब्बा कहना सीख लिया है।

सैफ का कहना है कि तैमूर ने कुछ नये शब्द बोलना सीखा है। वह अब उन्हें अब्बा कहकर तो बुलाता ही है। साथ ही वह च्वूइंगम को गम कहने लगा है। इसके अलावा तैमूर ने बेबी कहना भी सीख लिया है। इतना ही नहीं सैफ ने बताया है कि तैमूर को चांद देखना भी बहुत पसंद है। यहीं वजह है कि हर रात सैफ भी तैमूर के साथ बैठकर चांद देखने लगे हैं।

बता दें कि हाल ही में तैमूर का एक वीडियो वायरल हुआ था। इस वीडियो में तैमूर अपनी नैनी और मम्मी करीना के साथ प्ले स्कूल में जाते दिख रहे हैं। तैमूर किसी बच्चे को देखकर चिल्लाते हैं। करीना उसे इंतजार करने को कहती हैं. इसके बाद नैनी उसे गोद से उतारती हैं. नीचे उतरकर अंदर जाते ही तैमूर का बैलेंस बिगड़ता है और वह नीचे गिर जाता है। बस तैमूर को गिरता देख सोशल मीडिया पर एक्टिव उसके फैन्स नाराज हो गए और नैनी-करीना की क्लास लगा डाली।

Related Articles