अरे वाह, मैडम तुसाद में भी सोनम की शादी का जश्न

बॉलीवुड में इन दिनों सोनम की शादी की तैयारियां दिल्ली के मैडम तुसाद में भी सोनम की शादी की तैयारियां मैडम तुसाद में बदला अनिल कपूर का लुक

बॉलीवुड की शानदार एक्ट्रेस सोनम कपूर की शादी में बस कुछ दी दिन बाकी है। बॉलीवुड में इन दिनों सोनम की शादी की तैयारियां चल रही है नहीं नहीं बॉलीवुड में ही नहीं बल्की दिल्ली के मैडम तुसाद में भी जोरो शोरो से तैयारियां चल रही है। जी हां सही सुना आपने दरअसल, यहां अनिल कपूर के वैक्स स्टैच्यू का मेकओवर किया गया है।

अनिल के वैक्स स्टैच्यू को खास उस तरह से तैयार किया गया है जैसे शादी के समय लड़की के पिता की वेशभूषा होती है। पहले अनिल कपूर का ये पुतला ब्लू सूट में था, जिसका अब फेस्टिव मेकओवर दिया गया है। अनिल कपूर अब ब्लैक सूट और डार्क पिंक कलर की पगड़ी पहने नजर आ रहे हैं और उनका अंदाज भी बिग फैट पंजाबी वेडिंग वाला है। अनिल कपूर के इस स्टैच्यू को ढोल की थाप पर दोनों हाथ उठाए झूमते हुए दिखाया गया है।

बता दें कि सोनम की शादी में अब कुछ दिन ही बाकी रह गए हैं। सोनम के घर पर भी शादी की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। सोनम और आनंद आहूजा की शादी 8 मई को होनी है। हाल ही में सोनम कपूर की संगीत सेरेमनी के लिए प्रैक्टिस करते वरुण धवन, जैकलीन फर्नांडिज और अर्जुन कपूर की तस्वीरें सामने आई थीं। ऐसी चर्चा है कि संगीत सेरेमनी में अनिल कपूर 'गल्ला गूड़ियां' और 'माई नेम इज लखन' पर परफॉर्म कर सकते हैं।

Related Articles