Birthday Special- जावेद अख्तर के 10 बेहतरीन गाने

जावेद अख्तर आज अपना 74वां जन्मदिन मना रहे हैं पहला गाना 'यूं ही चला चल राही' बेहद हिट हुआ था पांच राष्ट्रीय फिल्म पुरुस्कारों से उन्हें नवाजा जा चुका है।

हिंदी सिनेमा के मशहूर गीतकार जावेद अख्तर 17 जनवरी को यानि कि आज अपना 74वां जन्मदिन मना रहे हैं। बता दें जावेद अख्तर का जन्म ब्रिटिश इंडिया के समय मध्यप्रदेश के ग्वालियर में 17 जनवरी 1945 को हुआ था। आज इस खास मौके पर बात करते हैं उनके कुछ हिट गानों की।

जावेद अख्तर का पहला गाना यूं ही चला चल राही जो कि फिल्म स्वदेस का है। बेहद हिट हुआ था। इसी के साथ राधा कैसे न जले जो कि 2001 में आई फिल्म लगान का गाना है। वहीं 2012 में आई फिल्म तलाश का सॉन्ग जी ले जरा भी बेहद हिट हुआ था। इसी के साथ एक लड़की को देखा तो.... 1942 में आई फिल्म ए लव स्टोरी का है। जो कि उस समय यूथ में बेहद हिट हुआ था।

बता दें जावेद अख्तर एक गीतकार ही नहीं बल्कि बहुत बड़े कवि और स्क्रिप्टराइटर भी हैं। साल 1999 में पद्मश्री, 2007 में पद्म भूषण, और साहित्य अकादमी अवॉर्ड के साथ-साथ पांच राष्ट्रीय फिल्म पुरुस्कारों से उन्हें नवाजा जा चुका है।

Related Articles