वरुण शर्मा को रणवीर ने दी जन्मदिन की बधाई, ख़ास मेहमान बनकर पहुंचे नए दूल्हा धवन

फुकरे के चूचा को तो आप जानते ही होंगे, उन्हीं के बर्थडे को स्पेशल बनाने पहुंचे रणवीर सिंह और वरुण धवन |


कॉमिक एक्टर्स की लिस्ट में अपना नाम बनाने वाले वरुण शर्मा का 4 फरवरी को जन्मदिन था। उस दिन सर्कस के सेट पर निर्देशक रोहित शेट्टी ने वरुण के लिए केक मंगाकर बर्थडे पार्टी का सरप्राइज दे दिया ।फुकरे मूवी से बतौर कॉमिक एक्टर वरुण ने बॉलीवुड में अपनी शुरुआत की थी, फुकरे में वरुण ने चूचे का रोल प्ले किया था यह रोल दर्शकों को इतना पसंद आया कि उनके लाखों - करोड़ों फैंस बन गए।


इसी के साथ वरुण शर्मा के बर्थडे पर रणवीर सिंह ने एक फोटो पोस्ट करके लिखा - सबके लाड़ले, दुलारे वरुण शर्मा को जन्मदिन की बधाई।
सर्कस के सेट पर जैकलीन फर्नांडिस और पूजा हेगड़े जैसे कुछ क्रेज़ी लोगों के साथ बेहतरीन समय गुज़रा। सबसे बड़ा शुक्रिया बॉसमैन रोहित शेट्टी को, जिन्होंने शानदार केक पार्टी दी, वो भी ख़ास मेहमान दूल्हे राजा वरुण धवन के साथ।


 बता दें, वरुण धवन ने पिछले महीने अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड नताशा दलाल के साथ शादी की है।
आपको यह भी बता दें कि, रोहित शेट्टी की यह फ़िल्म सर्कस विलियम शेक्सपियर के क्लासिक नाटक 'द कॉमेडी ऑफ़ एरर्स' पर आधारित है। ऐसे में एक बार फिर दर्शकों को रोहित शेट्टी स्टाइल की कॉमेडी देखने को मिलेगी। रणवीर सिंह इससे पहले रोहित शेट्टी निर्देशित सूर्यवंशी में नज़र आएंगे। इस फ़िल्म में लीड रोल अक्षय कुमार ने निभाया है। रणवीर ने सिम्बा वाले किरदार के साथ कैमियो किया है।

Related Articles