कुछ इस अंदाज में होगी Prince Harry Meghan Markle की शादी

प्रिंस हैरी और मेगन मार्केल की शाही शादी होगी हैरी और मेगन ने प्रियंका चोपड़ा को किया इनवाइट हैरी-मेगन की शाही शादी में 787 करोड़ का खर्च

6 महीने से ज्यादा के लंबे इंतजार के बाद आज 19 मई को प्रिंस हैरी और मेगन मार्केल की शाही शादी होगी। कुछ ही घंटों बाद शादी समारोह भी शुरू हो जाएगा। इसमें दुनियाभर की कई बड़ी हस्तियों के साथ भारत की भी मौजूदगी रहेगी। हैरी और मेगन ने बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा के साथ मुंबई के डब्बावालों को भी इमवाइट किया है। आपको बता दें कि इससे पहले 2011 में हुई प्रिंस हैरी के बड़े भाई विलियम और केट मिडलटन की शादी को तब करीब 12 करोड़ लोगों ने देखा था।

माना जा रहा है कि प्रिंस हैरी की शादी पुराने सारे रिकॅार्ड्स तोड़ देगी। हैरी-मेगन की शाही शादी पर करीब 84 मिलियन पौंड यानी 787 करोड़ रु खर्च हो रहे हैं। शाही शादी की सारी रस्में विंडसर कैसल के सेंट जॉर्ज चैपल में होंगी। खबरों की माने तो इस मौके को और भी खास बनाने के लिए एक कार को स्पेशल तरीके से डिजाइन किया गया है। इस कार की छत पर ब्रिटिश और यूएस के झंडे होंगे।

केनसिंगटन पैलेस ने बयान में कहा है कि मेगन मार्केल ने शादी के दिन हाथ थामकर चलने के लिए प्रिंस चार्ल्स से बाकायदा दरख्वास्त की थी। चार्ल्स ने कहा, "प्रिंस ऑफ वेल्स इस तरीके शाही परिवार में आपका स्वागत करने के लिए तैयार हैं।

अपने पिता और भाई की तरह हैरी ने भी ब्रिटेन के इंडिपेंडेंट स्कूल से अपनी पढ़ाई शुरू की। उन्होंने एटॉन कॉलेज से अपना ग्रेजुएशन किया। हालांकि शाही परिवार इस बात के लिए राजी नहीं था कि हैरी एटॉन में एडमिशन लें। हैरी की मां डायना के पिता और भाई ने इसी कॉलेज से ग्रेजुएशन की डिग्री ली। उन्होंने कला और भूगोल में डिग्री ली है। कहा यह भी जाता है कि हैरी पढ़ाई में काफी कमजोर थे और एटॉन कॉलेज का स्टाफ उन्हें चीटिंग करने में मदद करता था।

हालांकि हैरी और कॉलेज दोनों ने ही इस तरह के आरोपों को नकार दिया था। एडवेंचर्स के शौकीन हैरी ने अपना करिअर पहले से ही तय कर रखा था। ग्रेजुएशन के तुरंत बाद उन्होंने आर्मी में जाने की ठान ली। इसके लिए उन्होंने रॉयल मिलिट्री एकेडमी सेडहर्स्ट में ट्रेनिंग ली। एक साल की ट्रेनिंग के बाद उन्हें नौकरी दी गई। उनका पहला टूर अफगानिस्तान का था। हैरी आर्मी में पायलट के पद पर कार्यरत थे।

 

Related Articles