- होम >>
Agra Lok Sabha Seat: आगरा में केंद्रीय मंत्री के साथ पार्टी की भी प्रतिष्ठा दांव पर, दोबारा टिकट देने पर हुआ था विरोध
- न्यूज़
- Tuesday | 4th June, 2024

आगरा सुरक्षित लोकसभा सीट पर वर्ष 2009 में हुए परिसीमन के बाद से यहां भाजपा से प्रो. रामशंकर कठेरिया सांसद बने थे।
दूसरी बार वर्ष 2014 में भी उन्हें यहां की जनता ने संसद पहुंचाया।
वर्ष 2019 में आगरा सुरक्षित सीट से भाजपा ने प्रो. एसपी सिंह बघेल को मैदान में उतारा।
2.11 लाख मतों से विजयी होकर वे संसद पहुंचे।पार्टी ने उन्हें केंद्रीय स्वास्थ्य राज्यमंत्री बनाया। दूसरी बार भाजपा ने दिया टिकट दूसरी बार फिर भाजपा ने आगरा से प्रो. एसपी सिंह बघेल को उतारा।
शुरुआत में एत्मादपुर विधान सभा क्षेत्र में विरोध के स्वर उठे, लेकिन उन्होंने घर-घर जनसंपर्क कर नाराजगी दूर कर दी।
इस बार भी उनका दावा जनता से भरपूर प्यार मिलने का है।
उनकी जीत हुई तो यहां से दूसरी बार संसद पहुंचेंगे और पार्टी की चौथी जीत होगी। बसपा प्रत्याशी पूजा अमरोही पार्टी के वोट बैंक के साथ ही सवर्ण वोट में सेंध लगाने के प्रयास करती रहीं।

If You Like This Story, Support NYOOOZ
Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.
अन्य आगरा की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।
डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।