Janakpuri 2025: राम बरात की तारीख तय... तीन मंजिला होगी लंका, दशानन का पुतला होगा खास; कमलानगर में सजेगी जनकपुरी

श्रीरामलीला महोत्सव में इस वर्ष रामलीला का मंचन मुरादाबाद की विश्व प्रसिद्ध डा. पंकज अग्रवाल की मंडली करेगी।

महामंत्री राजीव अग्रवाल ने बताया कि यह वही मंडली है, जिसने अयोध्या में श्रीरामलीला का मंचन किया था और उनके स्तरीय संवाद व लीला मंचन की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी प्रसंशा की थी।अयोध्या में मंडली की लीला देखने के बाद श्रीरामलीला कमेटी पदाधिकारियों ने डा. पंकज अग्रवाल से वार्ता की, पहले वह 10 दिन से अधिक की लीला करने के लिए तैयार नहीं थे, लेकिन जब पदाधिकारियों ने बताया कि यह 160 वर्ष प्राचीन परंपरा है और यह अनंत चतुर्दशी को प्रारंभ होती है। एकादशी को श्रीराम बरात निकाली जाती है और एक महीने में इसका समापन होता है, इस कार्यक्रम को नहीं बदला जा सकता।

लंबी मंत्रणा के बाद वह यहां आकर लीला करने को तैयार हुए।

बता दें कि अब तक कमेटी वृंदावन की मंडली को बुलाती थी लेकिन उनकी संवाद शैली में बृज भाषा अधिक प्रभावी थी।

जबकि मुरादाबाद की मंडली प्रमुख रूप से रामलीला के लिए ही प्रसिद्ध है। नहीं होंगे रोड शो, 12 ज्योतिर्लिंग की झांकी होगी आकर्षणअध्यक्ष विधायक पुरुषोत्तम खडेलवाल ने बताया कि पिछले वर्ष श्रीराम बरात दोपहर दो बजे से निकालने का प्रयास सफल रहा।

इस वर्ष भी उसी कार्यक्रम का पालन किया जाएगा।

इस वर्ष बरात में भगवान का कोई भी स्वरूप नृत्य करता हुए नहीं दिखाई देगा, इसके लिए किसी भी रोड शो को बरात में शामिल नहीं किया जाएगा। 12 ज्योतिर्लिंग की झांकी विशेष आकर्षण होगी, जो समाज और युवाओं को हमारे 12 ज्योतिर्लिंग के बारे में जागरूक करेगी।

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।

अन्य आगरा की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।