- होम >>
Sawan 2024: राजेश्वर मंदिर मेला आज से, आगरा शहर में नहीं आ सकेंगे भारी वाहन...ऐसा रहेगा रूट डायवर्जन; ये है मंदिर का इतिहास
- न्यूज़
- Sunday | 21st July, 2024
ये भी पढ़ेंः Hathras Stampede Case: जेल में आरोपितों से मिले अधिवक्ता, कहा- घटना के पीछे थी साजिश, नारायण विश्व हरि निर्दोष शिवालयों पर सुरक्षा कड़ी, ये रहेगा रूट डायवर्जन पहले सोमवार के लिए यातायात मार्ग में परिवर्तन किया गया है।
यातायात व्यवस्था रविवार शाम चार बजे से सोमवार को कार्यक्रम की समाप्ति तक रहेगी। बाहर से आने वाले वाहनों के लिए हाथरस से आगरा आने वाले भारी वाहन हाथरस पुलिस द्वारा सादाबाद से सिकंदराराऊ या मथुरा की ओर भेजे जाएंगे।
फिरोजाबाद से जयपुर जाने वाले भारी वाहन दक्षिणी बाइपास होकर जाएंगे।
अलीगढ़ से आने वाले सभी वाहन खंदौली से मुड़ी चौराहा एत्मादपुर होते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर आएंगे जलेसर एटा की ओर से आगरा आने वाले सभी वाहन मुड़ी चौराहे से एत्मादपुर होकर राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर आएंगे।
रामबाग से हाथरस भारी वाहन यमुना एक्सप्रेस-वे होकर जाएंगे।
रामबाग से जलेसर भारी वाहन टूंडला होकर जाएंगे ग्वालियर-जयपुर से अलीगढ़ की ओर जाने वाले भारी वाहन दक्षिणी बाईपास से राष्ट्रीय राजमार्ग-19 से यमुना एक्सप्रेसवे होकर जाएंगे।
फतेहाबाद मार्ग से भारी वाहन शहर में नहीं आएंगे। कांवड़ियों के मार्ग पर भारी वाहन प्रतिबंधित रामबाग चौराहे से एत्माद्दौला तिराहा, यमुना किनारा, आगरा किला,अमर सिंह गेट से तारघर चौराहा, क्लब चौराहा, मधु नगर, रोहता चौराहे होते हुए कांवड़ियां गुजरते हैं।
If You Like This Story, Support NYOOOZ
Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.
अन्य आगरा की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।






डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।