Sawan Ka Somwar: आगरा के प्राचीन बल्केश्वर महादेव मंदिर में भगवान भाेले की आराधना; जलाभिषेक संग गूंजे जयकारे, तस्वीरें

जलाभिषेक करने उमड़ रही भक्तों की भीड़। पॉलिथीन पर रहा प्रतिबंध सेवादार अर्चित पंड्या ने बताया कि मेले के दृष्टिगत मंदिर को पॉलिथीन निषेध क्षेत्र घोषित किया गया था।

इसका प्रभाव भी नजर आया।

श्रद्धालु भगवान के अभिषेक के लिए जल और दुग्ध धातु के बर्तनों में लेकर आए।

पॉलिथीन व प्लॉस्टिक के गिलास आदि में जल व दुग्ध लेकर आए श्रद्धालुओं को लौटा दिया गया। दो जलधारी लगी श्रद्धालुओं की सुविधा देखते हुए मंदिर के गर्भगृह के द्वार से शिवलिंग तक दो जलधारी लगाई गई, जिसमें एक जलधारी से पुरुष और दूसरी से महिला श्रद्धालुओं ने भगवान का जलाभिषेक किया।

महिलाओं और पुरुषों के प्रवेश की भी अलग-अलग व्यवस्था रही।

मंदिर के अंदर व्यवस्था 50 सेवादारों ने संभाली। बढ़ने लगी रौनक बल्केश्वर मेले के उद्घाटन के साथ ही इसकी रौनक रविवार शाम से ही बढ़ने लगी।

परिक्रमार्थियों के साथ श्रद्धालु ने मंदिर पहुंचकर बाबा के दर्शन किए।

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।

अन्य आगरा की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।