- होम >>
Sawan: कैलाश महादेव मंदिर मेला आज, कावंड़ियों के लिए लागू नहीं होगी टोकन व्यवस्था; सोमवार को आगरा में छुट्टी
- न्यूज़
- Sunday | 4th August, 2024
लगे झूले और स्टॉल सोमवार को लगने वाले मेले के लिए सिकंदरा से लेकर मंदिर तक मार्ग में विभिन्न सामानों की दुकानें सज चुकी हैं।
बच्चों के लिए छोटे-बडे झूले भी सजाए गए हैं।
सिकंदरा थाने के सामने बड़े झूलों की व्यवस्था की गई है।
इसके अलावा अंदर्से की गोली, नान खटाई, घेवर और जलेबी की दुकानें सज चुकी हैं। लगाए गए हैं भंडारे कैलाश मेले में विभिन्न स्थानों पर भंडारे भी लगाए गए हैं, जहां श्रद्धालुओं के भोजन, चाय, कॉफी, पानी आदि की व्यवस्था है।
सिकंदरा स्थित पुरुषोत्तम दास सावित्री देवी कैंसर केयर हास्पिटल पर श्री शिव रूद्राक्ष सेवा समिति 17वां विशाल भंडारा लगाएगी। ये भी पढ़ेंः Gwalior Greenfield Expressway: तीन राज्यों के किसानों को मिलेगा चार गुना मुआवजा, 18 गांवों की 134 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण भंडारा प्रभारी अविनाश राणा ने बताया कि भंडारे में श्रद्धालुओं के लिए अनेकों प्रकार के व्यंजनों की व्यवस्था की गई है, जिसमें पूड़ी, बेड़ई, सब्जी, हलवा, जलेवी, पोहा, खिचड़ी, खीर, रसगुल्ले, राजमा-चावल, उपमा, छोले-चावल, बटाटा-बडा, गोल-गप्पे, फल कुल्फी, आइसक्रीम, कोल्ड ड्रिंक, पापकार्न, कैंडी, नमकीन, बच्चों के विभिन्न प्रकार के आइटम की व्यवस्था की गई है। मुख्य आकर्षण महाराष्ट्र नासिक का 25 सदस्यीय दल होगा, जो ढोल-नगाड़ों के साथ शिव गर्जना की प्रस्तुति देगा।
व्यवस्था संदीप सिंघल, सचिन गोयल, सौरभ वर्मा, शैलेन्द्र गोयल संभाल रहे हैं। रहेगा स्थानीय अवकाश कैलाश महादेव मंदिर पर स्थानीय अवकाश रहेगा।
इस कारण मंदिर पर अधिकाधिक संख्या में श्रद्धालु पहुंचें।
If You Like This Story, Support NYOOOZ
Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.
अन्य आगरा की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।






डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।