- होम >>
UP Politics: फ्लाप कहे गए `लड़कों` का हिट शाे, ब्रज में खिले पांच कमल, तीन पर दौड़ी साइकिल, `किला` नहीं तोड़ सकी भाजपा
- न्यूज़
- Wednesday | 5th June, 2024
आगरा लोकसभा सीट पर केंद्रीय मंत्री प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल ने सपा के सुरेश चंद्र को 2.71 लाख वोट से हराकर दूसरी बार चुनाव जीता।
मथुरा में हेमामालिनी ने कांग्रेस प्रत्याशी मुकेश धनगर को शिकस्त देकर बड़ी जीत हासिल की।
पिछले चुनाव में फतेहपुर सीकरी में 4.95 लाख से बड़ी जीत हासिल करने वाले भाजपा के राजकुमार चाहर 40 हजार वोट से कांग्रेस के रामनाथ सिकरवार से जीत गए। ये भी पढ़ेंः Iqra Hasan: प्रोफेसर का ख्वाब तोड़ लंदन से आईं कैराना, सांसद बन संभाली सियासी बागडोर, संसद में उठाएंगी किसानों के मुद्दे एटा में चली साइकिल एटा में राजवीर सिंह राजू भैया को सपा के देवेश शाक्य ने हरा दिया।
मैनपुरी में डिंपल यादव ने प्रदेश के पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह को दो लाख से ज्यादा वोटों से मात दी।
फिरोजाबाद में अक्षय यादव ने भाजपा के विश्वदीप सिंह को 89 हजार वोट से हराया। ये भी पढ़ेंः UP Politics: डिंपल की जीत और जयवीर की हार के ये रहे कारण, लोकसभा चुनाव में फेल हुई बीजेपी की हर रणनीति अलीगढ़ में भाजपा के सतीश गौतम ने सपा के बिजेंद्र सिंह को 15 हजार वोट से हराकर हैट्रिक बनाई।
हाथरस में अनूप वाल्मीकि ने सपा के जसवीर वाल्मीकि को दो लाख से अधिक के अंतर से हराकर कमल खिलाया। ।
If You Like This Story, Support NYOOOZ
Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.
अन्य आगरा की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।






डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।