आगरा के कपड़ा बाजार में लगी भीषण आग, एक दर्जन दुकानें खाक; करीब एक KM दूर से दिखाई दे रहा लपटों से उठता धुआं

विकराल लपटों से दहशत में आए लोग वहां से भागने लगे।

बाजार में करीब आधा घंटे तक दहशत और अफरातफरी का माहौल रहा।

आग लगने का कारण पता नहीं लग सका है। घटना दोपहर करीब चार बजे की है।

सिंधी मार्केट की एक दुकान में लगी आग की लपटों ने आसपास कई दुकानों को चपेट में ले लिया।

व्यापारी जब तक आग पर काबू करने का प्रयास करते, आग आसपास की अन्य दुकानों तक फैल चुकी थी।

उससे निकलने वाली विकराल लपटों से रास्ता अवरुद्ध हो गया।

लोग दहशत में आ गए। आग की लपटों से उठता धुआं करीब एक किलोमीटर दूर से दिखाई दे रहा था।

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।

अन्य आगरा की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।