- होम >>
आगरा में CBI की बड़ी कार्रवाई; प्रधान डाकघर के सीनियर पोस्ट मास्टर और पब्लिक रिलेशन इंस्पेक्टर रिश्वत लेते गिरफ्तार
- न्यूज़
- Saturday | 22nd June, 2024
एक लाख रुपये की मांगी थी रिश्वत शिकायतकर्ता के खिलाफ लंबित विभागीय जांच में अनुकूल रिपोर्ट और निर्णय देने और नए तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने से राहत देने के एवज में रिश्वत की मांग पब्लिक रिलेशन इंस्पेक्टर के माध्यम से की थी।
शिकायतकर्ता से पहले एक लाख रुपये मांगे गए।
बाद में कम करके 50 हजार मांगे। ये भी पढ़ेंः मुजफ्फरनगर के मकान में देह व्यापार का भंडाफोड़; कमरों में ऐसी हालत में मिले युवक-युवतियां कि शर्म से पानी-पानी हुए अधिकारी सीबीआई ने शिकायत मिलने पर जाल बिछाया और शुक्रवार को रिश्वत की रकम लेकर शिकायतकर्ता पब्लिक रिलेशन इंस्पेक्टर के पास पहुंचा और 20 हजार रुपये दे दिए।
सीबीआई की टीम ने पहले पब्लिक रिलेशन इंस्पेक्टर को दबोचा।
इसके बाद सीनियर पोस्ट मास्टर को गिरफ्तार कर लिया। ये भी पढ़ेंः UP News: ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों को निशाना बनाता है महिलाओं का ये गैंग, जीआरपी ने फुटेज की मदद से पकड़ा सीबीआई ने आगरा और मथुरा में दोनों आरोपितों के आवासों की तलाशी ली।
इसमें कुछ आपत्तिजनक दस्तावेज बरामद हुए हैं।
गिरफ्तार दोनों आरोपितों को शनिवार को टीम गाजियाबाद में कोर्ट में पेश करेगी। ।
If You Like This Story, Support NYOOOZ
Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.
अन्य आगरा की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।






डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।