आगरा में आज से अग्निवीर भर्ती; शाम से एक अगस्त तक इन रूटों पर ट्रैफिक डायवर्ट, ये होंगे निकलने के नए रास्ते

हल्के वाहनों के लिए यातायात व्यवस्था क्लब चौराहा (पीडब्ल्यूडी चौराहा) से अल्लाह बक्श चौराहा तक एवं अल्लाह बक्श चौराहे से क्लब चौराहा (पीडब्ल्यूडी चौराहा) से एकलव्य स्टेडियम के सामने सभी प्रकार के छोटे-बड़े वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।

ग्वालियर रोड की ओर से आने वाले हल्के (चार पहिया, तीन पहिया एवं दो पहिया) वाहन सोलंकी मार्केट चौराहा से डायवर्ट होकर ताराचंद पार्क तिराहा से टैंक चौराहा होकर जा सकेंगे।

एमजी रोड से सदर की ओर जाने वाले हल्के (चार पहिया, तीन पहिया एवं दो पहिया वाहन क्लब चौराहा (पीडब्ल्यूडी चौराहा) से जीपीओ चौराहा एवं तारघर चौराहा होकर जाएंगे।

फतेहाबाद रोड, शमसाबाद रोड, यमुना किनारा रोड की ओर से आने वाले हल्के वाहन (चार पहिया, तीन पहिया एवं दो पहिया) क्लब चौराहा (पीडब्ल्यूडी चौराहा) होकर ग्वालियर रोड की ओर नहीं जा सकेंगे। भारी वाहनों के लिए यह है व्यवस्था भगवान टाकीज चौराहा से एमजी रोड प्रथम एवं ग्वालियर रोड (क्लब चौराहा से रोहता नहर चौराहा तक) के मध्य भारी वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।

भगवान टाकीज चौराहा से महानगर में प्रवेश करने वाले भारी वाहन अन्य वैकल्पिक मार्गों से महानगर में होकर जा सकेंगे।

ग्वालियर की ओर से शहर में आने वाले भारी वाहन रोहता नहर चौराहा से पथौली नहर चौराहा होकर तथा रोहता नहर चौराहा से दिगनेर पुलिया से शमसाबाद रोड होकर जाएंगे।

फतेहाबाद रोड, शमसाबाद रोड, यमुना किनारा रोड की ओर से आने वाले भारी वाहन क्लब चौराहा (पीडब्ल्यूडी चौराहा) होकर ग्वालियर रोड की ओर नहीं जा सकेंगे।

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।

अन्य आगरा की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।