- होम >>
ताजनगरी में अवैध कॉलोनी व व्यावसायिक निर्माण का मामला; शासन ने मांगी रिपोर्ट, जनवरी व मार्च में हुई थी शिकायत
- न्यूज़
- Thursday | 27th June, 2024
इनमें चौपाटी के पास आवासीय भू उपयोग की भूमि पर मानचित्र स्वीकृत बगैर संचालित हो रहे होटल, रजरई रोड पर कृषि भूमि में लेआउट स्वीकृत कराए बगैर अवैध निर्माण, बरौली अहीर में शमसाबाद रोड पर धर्मकांटे के समीप आवासीय क्षेत्र में मार्केट बनाने, बगदा रोड पर अवैध कालोनी विकसित करने, एकता पुलिस चौकी के पीछे कृषि भूमि पर लेआउट स्वीकृत कराए बगैर अवैध निर्माण करने, शमसाबाद रोड पर दाऊजी डिग्री कालेज के पास कृषि भूमि में अवैध निर्माण, सूरजधाम अपार्टमेंट के पास आवासीय भूमि पर व्यावसायिक कांप्लेक्स का निर्माण करने के मामले प्रमुख थे। पांच एमआइजी को मिलाकर बड़ा निर्माण करने की भी शिकायत उन्होंने फतेहाबाद रोड, वैभव नगर पुलिस चौकी, राजपुर चुंगी में गोल मार्केट के समीप और ताजनगरी फेज वन में बेसमेंट के नीचे सेमी बेसमेंट का निर्माण करने और पांच एमआइजी को मिलाकर बड़ा निर्माण करने की भी शिकायत की थी। रवि गांधी ने बताया कि शासन ने उनकी शिकायत का संज्ञान लेते हुए एडीए उपाध्यक्ष से जांच रिपोर्ट मांगी है।
उन्हें उम्मीद है कि अब अवैध निर्माण करने वालों पर कार्रवाई होगी। यह भी पढ़ें- दिल्ली हाईवे पर नशे में धुत युवती का हाईवोल्टेज ड्रामा, गाए बेवफाई के गाने; जान देने का प्रयास ।
If You Like This Story, Support NYOOOZ
Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.
अन्य आगरा की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।






डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।