- होम >>
मथुरा पानी की टंकी गिरने से हादसा; दो मौतों के बाद एक्शन मोड में सरकार, अब नगर विकास मंत्री ने की बड़ी कार्रवाई
- न्यूज़
- Tuesday | 2nd July, 2024
बीएसए कालेज रोड स्थित कालोनी में रविवार शाम 5.30 बजे पानी की टंकी ढह गई थी।
घटना में सरिता व सुंदरी की मृत्यु हो गई थी, जबकि 14 लोग घायल हुए थे।
सोमवार को पूरे दिन मलबा सफाई का काम चलता रहा। निलंबित किए ये जिम्मेदार रविवार देर रात जल निगम के अधिशासी अभियंता आरके श्रीवास्तव ने तीन ठेकेदार फर्म मैसर्स एसएम कंस्ट्रक्शन 109 अदन बाग एक्टेंशन दयालबाग आगरा (51 प्रतिशत भागेदारी), मैसर्स बनवारी 230-महर्षिपुरम आगरा (39 प्रतिशत भागेदारी) व मैसर्स त्रिलोक सिंह रावत, अल्मोड़ा (भागेदारी 10%) के खिलाफ केस दर्ज करवा दिया।
वहीं, योजना पर तैनात एई ललित मोहन, जेई शोभित, वीरेंद्र पाल व रविन्द्र प्रताप सिंह को निलंबित किया गया। संबंधित खबरेंः मथुरा पानी की टंकी हादसा; 25 साल की लाइफ, तीन वर्ष में गिर गई, पहले गिरा भ्रष्टाचार का पिलर फिर ढहा पूरा ढांचा... मथुरा में दर्दनाक हादसा: हल्की बारिश में ही ताश के पत्तों का तरह ढह गई पानी की टंकी, दो की मौत व 11 गंभीर मथुरा पानी की टंकी गिरने से हादसा; डीएम ने उठाया ऐसा कदम कि अब सात दिन में दोषियों का लगेगा पता, इन अफसरों को दी जिम्मेदारी संयुक्त प्रबंध निदेशक (प्रशासन) ज्ञानेंद्र सिंह ने पत्र जारी कर कहा है कि अधिशासी अभियंता महराज सिंह, कुमकुम गंगवार, दयानंद शर्मा व तत्कालीन एई रामप्रकाश के विरुद्ध प्रबंध निदेशक जल निगम (ग्रामीण) को कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। डीएम ने गठित की है जांच समिति डीएम शैलेंद्र सिंह ने चार सदस्यीय जांच समिति गठित कर एक सप्ताह में रिपोर्ट तलब की है।
समिति में एडीएम (न्यायिक) सुरेंद्र सिंह, अधीक्षण अभियंता, नगरीय निर्माण मंडल, जल निगम आगरा रमेशचंद, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग (प्रांतीय खंड) अजय कुमार और अधिशासी अभियंता (निर्माण) नगर निगम एसपी मिश्रा शामिल हैं।
समिति कारणों की जांच करते हुए दोषी अधिकारियों के नाम सहित सुस्पष्ट आख्या उपलब्ध कराएगी। मृतकों के स्वजनों को मिलेंगे चार-चार लाख रुपये कृष्ण विहार कालोनी में टंकी गिरने के हादसे में मृत हुई दो महिलाओं के स्वजनों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से चार-चार लाख रुपये दिए जाएंगे।
जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि हादसे में घायलों का उपचार निश्शुल्क कराया जा रहा है।
If You Like This Story, Support NYOOOZ
Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.
अन्य आगरा की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।






डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।