- होम >>
मोदी 3.0 मंत्रिमंडल में यूपी के इन दो दिग्गज नेताओं को मिल सकती है जगह! बुलाए गए दिल्ली
- न्यूज़
- Thursday | 6th June, 2024

इससे पहले 2014 में डॉ. राम शंकर कठेरिया केंद्रीय मानव संसाधन राज्य मंत्री बने थे।
मंत्रिमंडल से हटने के बाद उन्हें एससी आयोग का अध्यक्ष बनाया गया था। आगरा और फतेहपुर सीकरी सीट से भाजपा ने दर्ज की जीत मोदी सरकार में आगरा के सांसदों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलती रही है।
प्रदेश में भले ही भाजपा का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा है लेकिन आगरा और फतेहपुर सीकरी सीट से भाजपा ने जीत दर्ज की है। प्रदेश में जातीय समीकरण साधने के लिए प्रो एसपी सिंह बघेल और किसान नेता के साथ ही जाट नेता के रूप में राजकुमार चाहर चेहरा बन सकते हैं।
चाहर किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी रहे हैं।
हालांकि, मंत्रियों के कार्य की समीक्षा के साथ ही उनके जनता के बीच में रहने और लोकप्रियता को भी आधार बनाया जा सकता है।
नतीजे आने के बाद मंत्रिमंडल की बैठक में शामिल होने के लिए मंगलवार को प्रो एसपी सिंह बघेल दिल्ली चले गए थे। बघेल व चाहर दिल्ली बुलाए गए सांसद राजकुमार चाहर और सांसद प्रो. एसपी सिंह बघेल को दिल्ली बुला लिया गया।
शुक्रवार को एनडीए के सांसदों की दिल्ली में बैठक होगी।

If You Like This Story, Support NYOOOZ
Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.
अन्य आगरा की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।
डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।