- होम >>
Earthquake in Gujarat: गुजरात के सौराष्ट्र में कांपी धरती, सोमनाथ जिले में महसूस किए गए दो झटके; रिक्टर स्केल पर इतनी रही तीव्रता
- न्यूज़
- Wednesday | 8th May, 2024
पीटीआई, अहमदाबाद।
गुजरात के गिर सोमनाथ जिले के तलाला शहर में बुधवार दोपहर भूकंप के झटके महसूस किए गए।
भूकंप अनुसंधान संस्थान (आईएसआर) के मुताबिक, तलाला शहर में बुधवार दोपहर को 3.7 तीव्रता का झटका आया, जिसके तुरंत बाद 3.4 तीव्रता का एक और झटका आया।
आईएसआर ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि 3.7 तीव्रता का झटका दोपहर 3.14 बजे राज्य के सौराष्ट्र क्षेत्र के तलाला से उत्तर-उत्तरपूर्व (एनएनई) से लगभग 13 किलोमीटर दूर दर्ज किया गया। रिपोर्ट में कहा गया है कि अपराह्न 3.18 बजे 3.4 तीव्रता का एक और झटका आया, जिसका केंद्र तलाला से 12 किमी उत्तर पूर्व में था।
जिला प्रशासन ने कहा कि जान-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है।
यह भी पढ़ें- HD Revanna: अपहरण मामले में JDS नेता एचडी रेवन्ना को नहीं मिली राहत, 14 मई तक भेजे गए न्यायिक हिरासत में; इस मामले में हुई थी गिरफ्तारी ।
If You Like This Story, Support NYOOOZ
Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.






डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।