- होम >>
Exclusive: श्रीकृष्ण की नगरी बेट द्वारका का होगा कायापलट, देखें मास्टर प्लान की फोटो; A to Z डिटेल यहां पढ़ें
- न्यूज़
- Saturday | 17th August, 2024
बेट द्वारका, भगवान श्री कृष्ण का निवास स्थान माना जाता है इसलिए यहां लाखों श्रद्धालु आते हैं।
इसे देखते हुए मास्टर प्लान के तहत गुजरात सरकार ने पहले फेज के लिए 150 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं जिसके बाद टेंडरिंग का काम चल रहा है। बेट द्वारका आइलैंड डेवलपमेंट के फेज 1 में यह आकर्षण होंगे मंदिर परिसर और उसके आजू बाजू के एरिया का विकास काम्प्रिहेन्सिव मास्टर प्लान के अनुसार, मंदिर परिसर के विकास का मुख्य उद्देश्य भक्तों को आध्यात्मिक अनुभव प्रदान करना है।
मंदिर परिसर में प्रवेश के लिए चार अलग-अलग दिशाओं से प्रवेश द्वार बनाये जायेंगे जिसमें मुख्य सुदामा सेतु से गांव की ओर जाने वाली सड़क और समुद्री मार्ग के नजदीक मुख्य प्रवेश द्वार होगा।
भक्तों के लिए विभिन्न सुविधाएं होंगी जैसे मंदिर का सामान, फूड स्टॉल, लोकल कला और क्राफ्ट को प्रमोट करने वाली दुकानें और आवश्यक चीजें बेचने वाले स्टॉल बनाए जायेंगे। इसके अलावा मोबाइल और जूते के लिए लॉकर सुविधा, प्रसाद वितरण केंद्र और कोमन शौचालय भी बनाए जाएंगे।
इसके साथ ही अत्याधुनिक फैसिलिटी वाली भोजनशाला और बैठक, भजन-कीर्तन के लिए दो मल्टीपर्पज हॉल का भी निर्माण किया जाएगा। पुरुषों और महिलाओं की बनेगी अलग-अलग लाइनें मास्टर प्लान के अनुसार, मंदिर में भीड़ ना हो इस लिए पुरुषों और महिलाओं की अलग-अलग दर्शन की लाइनें बनाई जाएंगी और इस मास्टर प्लान को इस तरह से डिजाइन किया गया है कि दिव्यांगों को भी कोई असुविधा न हो।
इसके साथ ही लोगों को जानकारी देने के लिए मंदिर परिसर में साइन बोर्ड, पानी की परब, कूड़ेदान और बैठने के लिए बेंच भी लगाई जाएंगी।
यहां तीर्थयात्रियों की यात्रा को यादगार बनाने के लिए भगवान श्री कृष्ण की जीवनी संबंधी तस्वीरें या मूर्तियां प्रदर्शित करने की भी योजना बनाई गई है। नॉर्थ बीच (पदम बीच) बेट द्वारका का यह उत्तरी समुद्र तट सर्दियों के मौसम में डॉल्फिन देखने के लिए प्रसिद्ध है और यहां पदम नामक एक अनोखा शंख पाया जाता है, इसलिए इस समुद्र तट को पदम बीच भी कहा जाता है।
If You Like This Story, Support NYOOOZ
Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.






डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।