Gujarat BJP President: गुजरात BJP में बड़े बदलाव की तैयारी, पाटिल बने मंत्री, प्रदेश भाजपा को नए अध्‍यक्ष की तलाश

पीएम मोदी ने पाटिल को कैबिनेट मंत्री बनाकर रिटर्न गिफ्ट दिया हाल ही आम चुनाव के साथ गुजरात की 5 विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में सभी 5 सीटों पर भाजपा की जीत हुई, इसके बाद अब राज्‍य में भाजपा विधायकों की संख्‍या रिकार्ड 161 पहुंची है।

लोगों का मानना है कि प्रधानमंत्री मोदी ने पाटिल जैसे कद्दावर नेता को कैबिनेट मंत्री के रूप में रिटर्न गिफ्ट दी है।

उनके केंद्र में मंत्री बनने के बाद अब गुजरात भाजपा अध्‍यक्ष पद के लिए नये नेता की तलाश शुरु हो गई है। नए अध्‍यक्ष के साथ बदलाव की तैयारियां शुरू प्रदेश भाजपा मीडिया प्रभारी यज्ञेश दवे ने बताया कि राज्‍य भाजपा के प्रमुख को कैबिनेट मंत्री बनाया जाना गौरव की बात है और अब प्रदेश संगठन में नये अध्‍यक्ष के साथ बदलाव की तैयारियां शुरू हो गई है।

अध्‍यक्ष का चुनाव केंद्रीय आलाकमान को करना है, राज्‍य में भाजपा को हाल कोई चुनौती नहीं है। प्रदेश अध्‍यक्ष पद किसी गैर पाटीदार के खाते में जा सकती है मुख्‍यमंत्री पद पर पाटीदार नेता होने के कारण प्रदेश अध्‍यक्ष पद किसी गैर पाटीदार के खाते में जा सकती है।

इस पद के लिए खेडा से तीसरी बार सांसद बने पूर्व केंद्रीय मंत्री देवूसिंह चौहाण का नाम खासा चर्चा में है।

कच्‍छ सुरक्षित सीट से दूसरी बार सांसद बने विनोद चावडा, पूर्व सांसद किरीट सिंह सोलंकी का नाम भी चर्चा में है।

जामनगर से तीसरी बार सांसद चुनी जाने वाली पूनम माडम राज्‍य भाजपा की पहली अध्‍यक्ष हो सकती हैं। ये भी पढ़ें: PM Modi cabinet 2024: मोदी कैबिनेट में गुजरात से शामिल हुए ये 5 सांसद, यहां देखें लिस्ट ।

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।