- होम >>
Gujarat Terrorists Arrested: गुजरात में बड़ी आतंकी साजिश नाकाम, एटीएस ने अहमदाबाद एयरपोर्ट से ISIS के चार आतंकी दबोचे
- न्यूज़
- Monday | 20th May, 2024
केंद्रीय एजेंसी पिछले कुछ समय से अहमदाबाद हवाई अड्डे पर सोने सहित अन्य वस्तुओं की तस्करी पर कड़ी नजर रख रही है।
इस बीच एक केंद्रीय एजेंसी की ओर से गुजरात एटीएस के साथ कुछ इनपुट साझा किए गए हैं। लंबे समय से आतंकी संगठन में सक्रिय इसके बाद एटीएस टीम की ओर से एयरपोर्ट पर निगरानी बैठा दी गई।
जिस दौरान एक संदिग्ध नजर आया और उससे गहनता से पूछताछ की गई तो चार लोगों के नाम सामने आए।
गिरफ्तार किए गए चारों लोग आईएसआईएस से जुड़े हैं और लंबे समय से इस आतंकी संगठन में सक्रिय थे। आईपीएल के दो मैच 21 और 22 मई को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले जाने हैं।
आज अहमदाबाद एयरपोर्ट से चार आतंकियों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस अलर्ट हो गई है. एयरपोर्ट फिलहाल हाई अलर्ट पर है। गौरतलब है कि कुछ समय पहले लोकसभा चुनाव 2024 की गुजरात सीटों के लिए मतदान से पहले 16 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मेल में मिली थी।
उस वक्त पुलिस ने स्कूल की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी थी और सघन चेकिंग की थी। ।
If You Like This Story, Support NYOOOZ
Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.






डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।