- होम >>
Heat Stroke In Gujarat: सूरत में गर्मी ने मचाया हाहाकार, `लू` ने ली 10 लोगों की जान; अचानक से बिगड़ी थी सभी की तबियत
- न्यूज़
- Thursday | 23rd May, 2024
भिक्षुक गृह के विजयभाई पाटिल की मौत दूसरी घटना में महाराष्ट्र के मूल निवासी और सूरत के रांदेर रामनगर भिक्षुक गृह के पास रहने वाले 40 साल के विजयभाई वासुदेवभाई पाटिल बुधवार की रात घबराहट के बाद बेहोश हो गए।
उन्हें इलाज के लिए सिविल अस्पताल ले जाया गया।
जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। 39 साल के कपड़ा डिजाइनर की मौत तीसरी घटना में मूल रूप से महाराष्ट्र के रहने वाले और सूरत के सचिन इलाके में रहने वाले 39 साल के चेतनभाई सुरेशभाई पारथ कपड़ा डिजाइनर के रूप में कार्यरत थे।
वह अपने घर पर ही थे तभी उनकी तबीयत बिगड़ गई और वह बेहोश हो गए।
परिजनों ने उन्हें इलाज के लिए सिविल अस्पताल ले में भर्ती करवाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बिहार के सुदर्शनभाई कोमल यादव की मौत इसी तरह से चौथी घटना में बिहार के मूल निवासी और हजीरा मोरा टेकरा तपोवन सोसायटी के पास रहने वाले 45 साल के सुदर्शनभाई कोमल यादव एलएंडटी कंपनी में काम करते थे।
बुधवार को वह कंपनी के गेट के पास बेहोश हो गए।
उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया, लेकिन डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सुरेशभाई गोडसे को सांस लेने में परेशानी हुई एसे ही वेसू एमएमसी आवास के पास रहने वाले 38 साल के अनिल सुरेशभाई गोडसे को घर पर सांस लेने में परेशानी हुई।
If You Like This Story, Support NYOOOZ
Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.






डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।