- होम >>
IS के इशारे पर भारत में टारगेट किलिंग! भाजपा-RSS नेताओं की हत्या की बड़ी साजिश; ATS ने अहमदाबाद से चारों आतंकियों को दबोचा
- न्यूज़
- Monday | 20th May, 2024
चारों रविवार को कोलंबो से पहुंचे थे चेन्नई चारों रविवार को कोलंबो से चेन्नई पहुंचे थे और वहीं से दूसरी फ्लाइट पकड़कर रविवार शाम करीब आठ बजे अहमदाबाद पहुंचे थे।
उनके मोबाइल फोन में मिली तस्वीरों के आधार पर गांधीनगर के नाना चिलोडा इलाके से पाकिस्तान में बनी तीन पिस्टल व 20 कािर्ट्रज बरामद किए।
उनके पाकिस्तानी हेंडलर ने उन्हें वहां से उठा लेने का निर्देश दिया था। एक के पास पाकिस्तान का वैध वीजा भी मोहम्मद नुसरत के पास पाकिस्तान का वैध वीजा भी है।
धार्मिक जिहाद के लिए चारों आत्मघाती हमलावर बनकर मरने को तैयार थे।
वे आइएस संस्थापक के बताए मार्ग पर चलकर यहूदियों, ईसाइयों और भाजपा व आरएसएस के नेताओं को सबक सिखाना चाहते थे।
उनकी सोच मुस्लिम समुदाय पर अन्याय का बदला लेने की भी है।
उन्हें सिर्फ तमिल भाषा आती है, इसलिए उनसे अनुवादक के जरिये पूछताछ की गई। आइएस के इशारे पर कर रहे थे काम पहले चारों श्रीलंका के प्रतिबंधित आतंकी संगठन नेशनल तौहीत जमात से जुड़े थे, लेकिन पाकिस्तानी हेंडलर अबु बकर अल बगदादी के संपर्क में आने के बाद आइएस में शामिल हो गए और उसके इशारे पर काम करने लगे।
If You Like This Story, Support NYOOOZ
Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.






डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।