Lok Sabha Election: गुजरात के दाहोद में एक केंद्र पर होगा पुनर्मतदान, बूथ कैप्चरिंग की घटना के बाद EC ने दिया आदेश

राज्य ब्यूरो, अहमदाबाद।

गुजरात के दाहोद लोकसभा क्षेत्र के संतरामपुरा तहसील के परथमपुर मतदान केंद्र पर बूथ कैप्चरिंग की घटना के बाद चुनाव आयोग ने 11 मई को पुनर्मतदान कराने का आदेश दिया है।c आरोपी ने वीडियो को किया था लाइव लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के मतदान के दौरान परथमपुर गांव में भाजपा नेता रमेश भाभोर के पुत्र विजय भाभोर व उसके साथियों ने मतदान केंद्र 220 पर जाकर चुनाव अधिकारी व कर्मचारियों को धमकाया था।

इसके बाद उन्होंने मतदान को इंटरनेट मीडिया पर लाइव कर दिया।

इसके प्रसारित होने के बाद आरोपित ने अपने अकाउंट से वीडियो डिलीट कर दिया।

नशे की हालत में था आरोपी चुनाव कर्मियों ने बताया कि आरोपित नशे की हालत में था।

घटना के बाद पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की।

दाहोद अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित सीट है।

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।