Lok Sabha Election: गुजरात के दाहोद में बूथ कैप्चरिंग कर इंटरनेट मीडिया पर किया लाइव, पुलिस ने दो लोगों पर की कार्रवाई

राज्य ब्यूरो, अहमदाबाद।

गुजरात के दाहोद लोकसभा क्षेत्र के परथमपुर मतदान केंद्र पर बूथ कैप्चरिंग कर मतदान को इंटरनेट मीडिया पर लाइव करने के मामले में कांग्रेस ने चुनाव आयोग से शिकायत की है।

आरोपित भाजपा नेता का पुत्र है।

पुलिस वीडियो में नजर आ रहे दो युवकों से पूछताछ कर रही है।

मतदानकर्मियों को धमकी देकर किया फर्जी मतदान दाहोद से कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. प्रभा तावियाड ने जिला पीठासीन अधिकारी के समक्ष शिकायत दर्ज कराई है कि मंगलवार को चुनाव के दौरान परथमपुर गांव के मतदान केंद्र संख्या 220 पर आए विजय भाभोर और उसके साथियों ने मतदानकर्मियों को धमकी देकर ईवीएम पर जाकर फर्जी मतदान किया।

विजय ने मतदान करते हुए फेसबुक लाइव किया।

इसका वीडियो प्रसारित होने के बाद उसने अपने अकाउंट से वीडियो को डिलीट कर दिया।

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।