PM Modi Gujarat Visit: `इस बार तो सब कैमरे के सामने हुआ, खुद पाक ने दिए सबूत`; गुजरात से पीएम का विपक्ष पर करारा हमला

पीएम ने कहा कि मां भारती का एक हिस्सा आतंकवादियों के बलबूते पर, मुजाहिदीनों के नाम पर पाकिस्तान ने हड़प लिया।

अगर उसी दिन इन मुजाहिदीनों को मौत के घाट उतार दिया गया होता और सरदार पटेल की बात मान ली गई होती, तो 75 साल से आतंकी घटनाओं का चला आ रहा ये सिलसिला देखने को नहीं मिलता। ये कोई प्रॉक्सी वॉर नहीं...पीएम ने कहा कि 6 मई की रात जो लोग पाक में मारे गए, पाकिस्तान में उन जनाजों को स्टेट ऑनर दिया गया।

उनके ताबूतों पर पाकिस्तान के झंडे लगाए गए, वहां की सेना ने उनको सैल्यूट किया। ये सिद्ध करता है कि आतंकवादी गतिविधि प्रॉक्सी वॉर नहीं है, ये पाकिस्तान की सोची-समझी युद्ध की रणनीति है, आप वॉर ही कर रहे हैं, तो उसका जवाब भी वैसे ही मिलेगा। पाक ने भेजे सैन्य प्रशिक्षित आतंकीपीएम ने इसी के साथ पाक पर भी निशाना साधा।

पीएम ने कहा कि पाक ने सैन्य प्रशिक्षित आतंकियों को भारत में भेजा और निर्दोषों को मारा।

जिसे जहां मौका मिला, वहां निर्दोषों को मारा।

इसी के चलते ऑपरेशन सिंदूर किया गया। WATCH | Gandhinagar, Gujarat: "...Shareer kitna hi swasth kyu naa ho lekin agar ek kaanta chubhta hai toh poora shareer pareshan rehta hai. Ab humne tay kar liya hai uss kaante ko nikaal ke rahenge..." says Prime Minister Narendra Modi pic.twitter.com/T8cZm20vhw— ANI (ANI) May 27, 2025 पीएम ने कहा कि मैं दो दिन से गुजरात में हूं।

कल वडोदरा, दाहोद, भुज, अहमदाबाद और आज गांधीनगर में हूं।मैं जहां-जहां गया वहां सिंदूरिया सागर और लहराता तिरंगा जन-जन के हृदय में मातृभूमि के प्रति अपार प्रेम और देशभक्ति को दिखा रहा था।

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।