Video: हाथ नहीं पैर के अंगूठे पर लगवाई वोट की स्याही... इस युवक ने मतदान कर पेश की जागरूकता की मिसाल

एएनआई, नई दिल्ली।

लोकसभा चुनाव 2024 के लिए मंगलवार यानी 7 मई को 11 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में तीसरे चरण की वोटिंग हो रही है।

इस बीच एक शख्स की वीडियो तेजी से वायरल हो रही है, जो वाकई में देश के युवाओं को प्रेरणा देगी।

अपने मताधिकार का पूरा इस्तेमाल करते हुए गुजरात के नडियाद में एक युवक ने पैरों का इस्तेमाल कर अपना वोट डाला।

वोटर का नाम अंकित सोनी है।  वोट डालने के बाद क्या बोले अंकित वोट डालने का उनका वीडियो लोगों को काफी पसंद आ रहा है।

समाचार एजेंसी ANI की वीडियो के अनुसार, अंकित ने अपने पैर के अंगूठे पर वोट की स्याही लगवाई और ईवीएम मशीन पर पैर से ही वोड डाला।

अपना वोट डालने के बाद अंकित ने चुनावी प्रक्रिया में भागीदारी के महत्व पर जोर दिया और अन्य नागरिकों को अपने लोकतांत्रिक अधिकार का प्रयोग करने की सलाह दी।  WATCH | Nadiad, Gujarat: Ankit Soni, a voter, casts his vote through his feet at a polling booth in NadiadHe says, "I lost both my hands due to electric shock 20 years ago. With the blessings of my teachers and guru, I did my graduation, CS... I appeal to people to come out… pic.twitter.com/UPx8G5MTPz— ANI (ANI) May 7, 2024 20 साल पहले बिजली के झटके में गंवा दिए थे दोनों हाथ जानकारी के लिए बता दें कि 20 साल पहले बिजली के झटके से अंकित ने अपने दोनों हाथ गंवा दिए थे।

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।