आयकर विभाग ने गुजरात के चायवाले को भेजा 49 करोड़ पेनल्टी का नोटिस, सच्चाई जानकर हो जाएंगे हैरान

वकील ने समझाया नोटिस किसलिए मिला जोशी ने बताया कि यह नोटिस उन्‍हें वित्तीय वर्ष 2014-15 और 2015-16 के दौरान अवैध लेनदेन को लेकर लगाई टैक्‍स पेनाल्‍टी का है।

वहीं, उनके अकाउंट में ऐसा कोई ट्रांजेक्‍शन नहीं था, इसलिए उन्होंने पाटन में एक इनकम टैक्‍स अधिकारी से मुलाकात की और पूरी बात बताई।

इसके बाद आईटी अधिकारी ने उन्‍हें बताया कि किसी और ने उनके नाम पर खाता खोलकर इसका इस्तेमाल किया है। दो भाइयों पर गया चायवाले का शक इसके बाद दवे को समझ आ गया कि यह काम किसने किया है।

दरअसल, जि‍न दो भाइयों को वह लगभग 10 साल से चाय पिला रहे थे।

उन्‍हीं ने धोखे से उनकी दस्‍तावेजों का गलत इस्‍तेमाल किया।

इसके बाद उन्‍होंने थाने में केस दर्ज कराया। दर्ज एफआईआर के अनुसार, बनासकांठा के कांकरेज के रहने वाले खेमराज दवे वर्ष 2014 से पाटन कॉमोडिटी बाजार में चाय की दुकान चला रहे हैं।

तभी से वहां उनकी दुकान से मेहसाणा के रहने वाले अल्पेश पटेल और विपुल पटेल के कार्यालय में चाय भेजी जा रही थी।  पैन कार्ड-बैंक अकाउंट लिंक कराने के लिए मांगी थी मदद 2014 में दवे ने अपना पैन कार्ड बैंक खाते से लिंक करने के लिए अल्पेश से सहायता मांगी थी और उसे अपना आधार कार्ड, पैन कार्ड और आठ फोटो दी थीं।

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।