- होम >>
`मैंने गद्दारी नहीं की बल्कि कांग्रेस से 2017 का बदला लिया`, नीलेश कुंभाणी ने सुनाया 7 साल पुराना दिलचस्प किस्सा
- न्यूज़
- Saturday | 11th May, 2024
राज्य ब्यूरो, अहमदाबाद।
गुजरात की सूरत लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में नामांकन रद्द करा चुके नीलेश कुंभाणी को कांग्रेस जहां गद्दार बता रही है, वहीं नीलेश ने कहा कि मैंने इस बार के चुनाव में गद्दारी नहीं की, बल्कि बदला लिया है।
कांग्रेस ने 2017 में मुझे विधानसभा का पर्चा भरने की बात कहकर नामांकन से ठीक पहले कलेक्टर कार्यालय से वापस लौटने को कहा था।
कांग्रेस ने मेरे साथ उस समय गद्दारी की थी।
नीलेश ने कांग्रेस में पैसे देकर टिकट पाने की बात भी कही है।
सूरत में नामांकन रद्द होने के बाद कांग्रेस से छह साल के लिए निष्कासित नीलेश ने कहा कि चुनाव के दौरान मैंने कांग्रेस अध्यक्ष शक्ति सिंह गोहिल एवं पूर्व नेता विपक्ष परेश धनाणी के लिहाज के चलते कुछ नहीं बोला।
यदि मैं बोलता तो कांग्रेस को नुकसान होता।
If You Like This Story, Support NYOOOZ
Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.






डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।