UP: आगरा-नोएडा के बाद इस जिले में भी कोरोना की दस्तक, 30 साल का युवक Covid Positive; प्रशासन अलर्ट

कोविड प्रोटोकाल के तहत ही उसे दवा दी जा रही हैं।

अभी आरटीपीसीआर जांच की सुविधा नहीं है, अत: सोमवार को एक्स-रे कराकर देखेंगे।

यदि फैंफड़ों में निमोनिया दिखा तो बाहर से जांच कराने पर विचार होगा। जांच के इंतजाम नहीं, मास्क व पीपीटी किट गायबकोरोना का पहला मरीज मिलने के बाद रविवार को स्वास्थ्य विभाग में खलबली मच गई।

क्योंकि, कोरोना की तीसरी लहर समाप्त होने के बाद से सरकारी अस्पतालों में एंटीजन व आरटीपीसीआर जांच बंद पड़ी हैं।

लैब में इनकी जांच के लिए किट भी उपलब्ध नहीं है।

जबकि, कोरोना के इस वैरियंट को देश में दस्तक दिए हुए काफी समय बीत चुका।

शनिवार को महानिदेशक की अोर समस्त सीएमअो व सीएमएस को निर्देश दिए गए कि राज्य बजट से तत्काल एंटीजन किट, ग्लव्स, मास्क, पीपीई किट व लैब के लिए आवश्यक सामग्री खरीद ली जाए। मरीज को जनपद में ही मिला संक्रमणजिस युवक में एंटीजन किट से कोराना की पुष्टि हुई है, उसे यह संक्रमण जनपद में ही किसी अन्य मरीज से मिलने की आशंका है, क्योंकि स्वास्थ्य विभाग की टीम ने युवक से पूछताछ की तोे उसके एक माह के अंदर कहीं यात्रा करने की बात सामने नहीं आई।

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।