प्रयागराज में 25 की गई जान, मिले 1389 नए कोरोना के मामले

संक्षेप:

  • प्रयागराज में कोरोना के मामले बेकाबू
  • 24 घंटे में मिले 1389 नए मामले
  • 24 घंटे में गई 25 लोगों की जान

प्रयागराज- शुक्रवार को कोरोना की जांच बढ़ाई गई तो संक्रमित होने वालों की संख्या भी एक दिन पहले के मुकाबले 122 बढ़ गई। शुक्रवार को 1389 नए संक्रमित मिले जबकि 25 लोगों की मौत हुई है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक एक दिन में मरने वालों की संख्या अब तक की सबसे अधिक है। इसके पहले एक दिन में इतनी मौतों का आंकड़ा सामने नहीं आया था। हालांकि, जानकारों के मुताबिक ये आंकड़े भी सच के करीब नहीं हैं। जिले के श्मशान घाटों पर जलने वाले शवों की संख्या कई गुना अधिक है। लोग अपनों का शव जलाने के लिए इंतजार करते देखे जा रहे हैं। कमोवेश कब्रिस्तानों का भी यही हाल है। 

कोरोना के नोडल ऑफिसर डॉ.ऋषि सहाय ने बताया कि शुक्रवार को 15,599 लोगों की कोरोना की जांच कराई गई। उसमें से 1389 लोग संक्रमित मिले हैं। यह संख्या बृहस्पतिवार की अपेक्षा 122 अधिक है। हालांकि, बृहस्पतिवार को जांच कराने वालों की संख्या 13691 ही थी। शुक्रवार को 1389 नए संक्रमित मिलने के साथ ही जिले में कोविड संक्रमितों की संख्या बढ़ गई है। हालांकि, शुक्रवार को संक्रमित होने वालों की अपेक्षा संक्रमण मुक्त होने वालों की संख्या 831 अधिक रही। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक शुक्रवार को कुल 2210 मरीज संक्रमणमुक्त हुए। इसमें 47 को स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय, बेली, रेलवे अस्पताल सहित निजी अस्पतालों से छुट्टी दी गई। इसके अलावा 2163 का होम आइसोलेशन पूरा हुआ है। 

 

ये भी पढ़े : सारे विश्व में शुद्धता के संस्कार, सकारात्मक सोच और धर्म के रास्ते पर चलने की आवश्यकता: भैय्याजी जोशी


If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

Read more Allahabad की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।

Related Articles