- होम >>
Alaknanda Apartment: फ्लैट रजिस्ट्री में लापरवाही को लेकर RERA नाराज, आवंटियों की शिकायत के बाद PDA को लगी फटकार
- न्यूज़
- Monday | 27th May, 2024
रेरा के अध्यक्ष ने कहा कि परियोजना का पूर्णता प्रमाणपत्र होने के बावजूद पीडीए की ओर से आवंटियों के नाम रजिस्ट्री न किया जाना आपत्तिजनक है। जनवरी में जारी हो चुका है आवंटियों का पूर्णता प्रमाणपत्र यूपी रेरा के अध्यक्ष की पीठ क समक्ष 26 अप्रैल से पीडीए के नौ आवंटियों की शिकायतों पर रेरा द्वारा मार्च 2023 में पारित आदेशों के सम्बंध में सुनवाई हो रही थी।
इस दौरान देखा की प्रोमोटर के अलकनंदा अपार्टमेंट परियोजना के आवंटियों का पूर्णता प्रमाणपत्र जनवरी 2024 में जारी हो चुका है। रेरा की ओर से प्रोमोटर को आदेश के अनुपालन के लिए कई अवसर दिए जा चुके हैं।
इसके बावजूद आवंटियों के नाम उनकी संपत्ति की रजिस्ट्री नहीं की गई।
जब कि रेरा ने रजिस्ट्री और कब्जा देने में विलंब किए जाने पर ब्याज देने का आदेश 2023 में कर चुका है। अलकनंदा अपार्टमेंट अपार्टमेंट आवंटी संघर्ष समिति के अध्यक्ष आदित्य सिंह और सचिव धीरज पांडेय ने बताया कि पीडीए की और से पहले अपार्टमेंट के निर्माण में देरी हुई उसके बाद अब रजिस्ट्री करने में मनमानी की जा रही है। यह भी पढ़ें- Gold Price: महंगे सोने से राहत दे सकती है नौ कैरेट की ज्वेलरी, सरकार से एचयूआइडी नंबर शुरू करने की मांग ।
If You Like This Story, Support NYOOOZ
Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.
Read more Allahabad की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।






डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।