Allahabad Lok Sabha Result 2024: इलाहाबाद के बड़े गांवों में पंजे का परचम, इस लोकसभा को इंडी गठबंधन ने किया था टारगेट

इसे भी पढ़ें-गोरखपुर में अब गति पकड़ेंगे 4000 हजार करोड़ के प्रोजेक्‍ट, चुनाव के वजह से बाधित था काम यमुनापार की चारों विधानसभा क्षेत्रों से करछना से ही कांग्रेस प्रत्याशी को सबसे बड़ी बढ़त मिली।

मेजा, कोरांव और बारा विधानसभा क्षेत्र में भी कांग्रेस प्रत्याशी आगे रहे।

खासतौर पर यमुनापार के बड़े गांवों में इंडी गंठबंधन ने बड़ी जीत दर्ज की।

छतहरा में उज्ज्वल को 1300 तो नीरज को 396, बसहरा में उज्ज्वल को 1075 तो नीरज को 213 वोट मिले। चिल्ला गोहानी में उज्ज्वल को 1114 तो नीरज को 676, इरादतगंज में उज्ज्वल को 756 तो नीरज को 555, घूरपुर में उज्ज्वल को 604 तो नीरज को 496, सेमरा कल्बना में उज्ज्वल को 1089 तो नीरज को 957, अमरेहा में उज्ज्वल को 876 तो नीरज को 243 मत मिले। दौना में उज्ज्वल को 615 तो नीरज को 274, बुंदावा में उज्ज्वल को 923 तो नीरज को 876, रेही में उज्ज्वल को 812 तो नीरज को 229, गाढ़ा में उज्ज्वल को 881 तो नीरज को 198, लोहगरा में उज्ज्वल को 2082 तो नीरज को 1889, भिस्कुरी में उज्ज्वल को 759 व नीरज को 216, नौगवां में उज्ज्वल को 963 और नीरज को 354 वोट मिले हैं। इसे भी पढ़ें-गोरखपुर में धूल भरी आंधी के साथ बारिश, आगरा में गर्मी को लेकर ऑरेज जोन घोषित, जानिए आज कैसा रहेगा यूपी का मौसम अरैल, लवायन, मुंगारी, धरवारा, डीहा, पनासा, लोहारी, औंता, बरहा, बड़ोखर, भैया आदि बड़े गांवों में भी कांग्रेस को बढ़त मिली है।

जारी गांव में दोनों प्रत्याशियों के बीच कड़ा मुकाबला रहा।

यहां नीरज को 1349 और उज्ज्वल को 1312 वोट प्राप्त हुए। नगर पंचायतों में दो पर कांग्रेस का विजय इलाहाबाद संसदीय क्षेत्र में चार नगर पंचायतें सिरसा, भारतगंज, कोरांव और शंकरगढ़ भी हैं।

सिरसा और शंकरगढ़ नगर पंचायत में भाजपा ने विजय दर्ज की है जबकि भारतगंज और कोरांव में कांग्रेस जीती है।

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।

Read more Allahabad की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।