Allahabad Seat Result 2024 Live: इलाहाबाद में बदले आंकड़े, कांग्रेस के उज्जवल ने इतने हजार वोट की बनाई बढ़त

भाजपा के लिए प्रतिष्ठा का विषय इलाहाबाद भाजपा के लिए प्रतिष्ठा का विषय है।

वजह, इलाहाबाद से पूर्व राज्यपाल केशरीनाथ त्रिपाठी के पुत्र नीरज त्रिपाठी का मैदान में उतरना।

उप मुख्यमंत्री केशव (Keshav Prasad Maurya) के प्रभाव क्षेत्र में भी जनपद माना जाता है, जिससे पार्टी सीट को हारना नहीं चाहती।

इसके साथ ही भाजपा यहां पर जीत की हैट्रिक लगाने की आस लिए हुए है। सपा के दम पर सियासी जमीन तलाश रही कांग्रेस इलाहाबाद सीट (Allahabad lok sabha) से कांग्रेस 40 वर्ष से लोकसभा चुनाव नहीं जीत पाई है।

यहां से फिल्म स्टार अमिताभ बच्चन ने 1984 में कांग्रेस को जीत दिलाई थी।

कांग्रेस ने अब उज्जवल रमण सिंह पर दांव खेला है। गौर करने वाली बात यह है कि सपा ने गठबंधन के बाद यह सीट कांग्रेस की दी है, लेकिन पार्टी ने अपना नेता ही मैदान में उतारा है।

दरअसल, उम्मीदवार की घोषणा से पहले उज्जवल रमण सिंह (Ujjwal Raman Singh) ने सपा छोड़कर कांग्रेस ज्वाइन किया, उसके बाद इन्हें कांग्रेस का टिकट मिला है। महंगाई, बेरोजगारी का मुद्दा लेकर चुनाव में उतरे रमेश इलाहाबाद लोकसभा संसदीय क्षेत्र का चुनावी मुकाबला काफी रोचक हुआ।

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।

Read more Allahabad की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।